फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Any player can practice in BHU

कोई भी खिलाड़ी बीएचयू में कर सकेगा अभ्यास

Wed, 01 Sep 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Any player can practice in BHU
पे एंड यूज की तर्ज पर कोई भी खिलाड़ी बीएचयू के खेल संसाधनों का उपयोग कर कुश्ती, भारोत्तोलन, मुक्केबाजी सहित कई खेलों का अभ्यास कर सकेगा। बीएचयू क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. अभिमन्यु सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के खेल मैदानों और संसाधनों का इस्तेमाल आने वाले दिनों में सामान्य खिलाड़ी भी कर अपनी प्रतिभा निखार सकेंगे। प्रत्येक खिलाड़ी से 300 रुपये प्रति माह शुल्क लेने की योजना है।
विज्ञापन

कोरोना प्रोटोकाल को देखते हुए प्रस्ताव में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए शेड्यूल बनाकर कर भेजा गया है। ताकि इंडोर स्टेडियमों में भीड़ न लगे और बीएचयू के किसी पंजीकृत खिलाड़ियों कोई परेशानी न हो। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इसी वर्ष योजना को लागू किया जाएगा। पे एंड यूज के तहत अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को बीएचयू के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण की सुविधा भी मिलेगी। योजना के तहत होने वाली आमदनी से खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

ये हैं सुविधाएं
बीएचयू में हॉकी के एस्ट्रोटर्फ कोर्ट, वालीबाल, बास्केटबाल, स्क्वैश, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, जिम, स्वीमिंग सहित इंडोर स्टेडियम के करीब 25 से ज्यादा खेल हैं। इनमें अभ्यास की आधुनिक व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed