फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Anurag Thakur said that the people will uproot the Grand Alliance, the fall of the opposition till the last stage

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले: कैराना से काशी आते-आते दोगुनी होगी भाजपा की लहर, अंतिम चरण तक विपक्षियों का हो जाएगा पतन

Thu, 10 Feb 2022 09:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 10 Feb 2022 09:18 PM IST
सार

मीडिया सेंटर का अवलोकन कर केंद्रीय मंत्री ने इसकी सुविधाओं की जानकारी ली। इस वॉर रूम से काशी क्षेत्र के सभी 16 जिलों की 71 विधान सभाओं में चुनाव प्रचार एवं अन्य चुनावी गतिविधियों का संचालन होगा।

विज्ञापन
Anurag Thakur said that the people will uproot the Grand Alliance, the fall of the opposition till the last stage
वाराणसी में छावनी स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वर्ता में अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कैंटोमेंट स्थित होटल में भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, महाठगबंधन वाली पार्टियों को जनता उखाड़ फेंकेगी। क्योंकि पूर्व में महाठगबंधन की सरकारों ने जनता का जीना हराम कर दिया था।

विज्ञापन


विपक्ष पर हमलावर होते हुए बोले, समाजवादी पार्टी ने नाहिद हसन और आजम खान जैसे लोगों को टिकट दिया है। जहां खुद नहीं दे पाए, वहां अपने सहयोगी दलों से ऐसे लोगों को टिकट दिलाया। मऊ से मुख्तार अंसारी को देख लें। वह सपा के सहयोगी दल सुभासपा के प्रत्याशी हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कैराना से काशी आते-आते बीजेपी के पक्ष में दोगुनी लहर होगी और विपक्षियों का सूपड़ा साफ हो जाएगा। 10 मार्च का परिणाम पश्चिमी यूपी ने तय कर दिया है। बीते पांच साल में प्रदेश की योगी सरकार ने विकास को प्राथमिकता दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा और कांग्रेस अप्रत्यक्ष रूप से एक दूसरे के साथ

केंद्र के साथ मिलकर विकास के नए आयाम स्थापित किए। डबल इंजन की सरकार ने विकास के नए सोपान बनाएं। सपा और कांग्रेस अप्रत्यक्ष रूप से एक दूसरे के साथ हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि काशी की जनता ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। पीएम मोदी ने देश को आपदा स्थिति से बाहर निकाला।

इसी समर्थन की बदौलत ही देश और प्रदेश का विकास हुआ। इससे पहले मीडिया सेंटर का अवलोकन कर केंद्रीय मंत्री ने इसकी सुविधाओं की जानकारी ली। इस वॉर रूम से काशी क्षेत्र के सभी 16 जिलों की 71 विधानसभाओं में चुनाव प्रचार एवं अन्य चुनावी गतिविधियों का संचालन होगा।

इस अवसर पर काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख, राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed