{"_id":"5b27d3514f1c1bf76e8b8b37","slug":"anupriya-patel-will-fight-lok-sabha-election-from-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनुप्रिया पटेल ने अटकलों को किया खारिज, मिर्जापुर से ही लड़ेंगी लोकसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुप्रिया पटेल ने अटकलों को किया खारिज, मिर्जापुर से ही लड़ेंगी लोकसभा चुनाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Mon, 18 Jun 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल
उत्तर प्रदेश की किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वे मिर्जापुर से ही अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी और जीत हासिल करेंगी।
उन्होंने अपने चार साल के कार्यकाल के दौरान कराए गए कार्यों की बदौलत चुनाव जीतने का दावा किया। मिर्जापुर जिले के भरूहना स्थित संसदीय कार्यालय में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से विकास कार्य होने शुरू हुए हैं।
कहा कि जिले में अपना दल और भाजपा कार्यकर्ताओं में वह कोई भेद नहीं करती। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के कार्य किए जाते हैं। कहा कि पिछले चार साल में इतना काम किया है कि जनता के बीच वोट मांगने जा सकती हूं। कहीं भी और किसी भी मंच पर अपना काम गिना सकती हूं।
विज्ञापन
बताया कि इस बार दो जुलाई को लखनऊ में अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की जयंती पर वृहद कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के भी शामिल होने की उम्मीद है। कहा कि वाराणसी, मिर्जापुर, लखनऊ के काफी लोगों की दिल्ली में एम्स, सफदरजंग समेत अस्पतालों में इलाज में मदद कराई जाती है।

Trending Videos
यूपी में अपना दल की सरकार बनाने का सपना
अनुप्रिया पटेल
एक सवाल के जवाब में कहा कि वह अपने पिता के कई सपनों को पूरा कर चुकी हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार में अपना दल साझीदार है। भाजपा से हमारे रिश्ते हमेशा मधुर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपना दल की सरकार बनाने का सपना अभी पूरा होना बाकी है।
अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी आशीष पटेल ने कहा कि अपना दल लगातार अपना दायरा बढ़ा रहा है। अगले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी और ज्यादा सीटें जीतेगी।
कहा केंद्र और प्रदेश सरकार में अपना दल के मंत्री बेेहतर काम कर रहे हैं। इस दौरान अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी आशीष सिंह पटेल, भाजपा के जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, हरिशंकर पटेल, रामकुमार विश्वकर्मा, नितिन आदि मौजूद थे।