I.N.D.I.A. गठबंधन पर बोलीं अनुप्रिया पटेल: 'इनकी स्थिति..मरता क्या न करता जैसी हो गई है, सता रहा ये डर'
देश एक बार फिर पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रेेसवार्ता में जातीय जनगणना पर कहा कि जातीय जनगणना का विषय व्यापक है। हमारी पार्टी इसकी पक्षधर है। फिलहाल अभी जनगणना को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विस्तार
बीएचयू में आयोजित रोजगार मेला में कार्यक्रम के बाद एनडीए गठबंधन पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि इंडिया गठबंधन एनडीए गठबंधन के सामने कहीं नहीं है। इनकी स्थिति बिल्कुल वेैसी ही है, जैसे मरता क्या न करता। इंडिया में जितने भी दल हैं, उनके सामने अस्तित्व का संकट है। आपस में विरोधाभास है। अभी तक तो सीटों का बंटवारा भी नहीं हो पाया है। यह प्रयोग है लेकिन असफल है।
यह भी पढ़ें- बार काउंसिल ऑफ इंडिया: मंडलायुक्त पर को-चेयरमैन से दुर्व्यवहार का आरोप, पीएम व सीएम से स्थानांतरण की मांग
देश एक बार फिर पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रेेसवार्ता में जातीय जनगणना पर कहा कि जातीय जनगणना का विषय व्यापक है। हमारी पार्टी इसकी पक्षधर है। फिलहाल अभी जनगणना को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। महिला आरक्षण विधेयक के सवाल पर कहा कि तीन दशक से महिला आरक्षण विधेयक संसद से पारित नहीं हो पाया था। इस बार जब पुरानी संसद से नई संसद में हम लोग गए हैं तो पहले ही दिन 128वें संशोधन विधेयक को प्रस्तुत किया गया। इसका सभी दलों ने समर्थन दिया है। यूपी में कितनी सीट पर चुनाव लड़ना है, इस सवाल के जवाब में अनुप्रिया ने कहा कि अभी सीटों पर कोई चर्चा नहीं हुई, समय बाकी है। फिलहाल संगठन मजबूती पर जोर दिया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.