{"_id":"609439418ebc3e920b37f90d","slug":"antibody-in-93-out-of-100-people-in-five-months-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : पांच महीने में ही खत्म हो गई 100 में से 93 लोगों में एंटीबॉडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : पांच महीने में ही खत्म हो गई 100 में से 93 लोगों में एंटीबॉडी
Fri, 07 May 2021 12:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 07 May 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कितनी खतरनाक है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 5 माह पहले नवंबर में वाराणसी में जिन लोगों में पर्याप्त एंटीबॉडी मिली थी इस समय वह खत्म हो चुकी है। बीएचयू जूलॉजी डिपार्टमेंट में एक शोध में यह निष्कर्ष निकलकर सामने आया है। हाल ही में अमेरिका के एक जनर्ल्स में इसका प्रकाशन भी हो चुका है।
विज्ञापन
जूलॉजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया कि नवंबर में बनारस में 100 लोगों पर उन्होंने शोध किया था। उस समय अनुमान लगाया गया था जिन लोगों में एंटीबॉडी मिली है वह छह महीने तक बनी रहेगी। लेकिन मार्च में जब उन्हीं 100 लोगों की जांच की गई तो 93 लोगों में एंटीबॉडी खत्म हो गई थी। 7 लोगों में ही एंटीबॉडी बची थी। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में टीकाकरण कराने वालों पर भी शोध का काम चल रहा है।
विज्ञापन