{"_id":"58d2d09d4f1c1b776a1a1cbb","slug":"anti-romeo-campaign-by-police-start-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'योगी राज': वाराणसी में चला एंटी रोमियो अभियान,मची रही अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'योगी राज': वाराणसी में चला एंटी रोमियो अभियान,मची रही अफरातफरी
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Thu, 23 Mar 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने कई चेतावनी देकर भगाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के निर्देश पर वाराणसी में भी एंटी रोमियो अभियान शुरू कर दिया गया है। बुधवार को इसकी शुरुआत चेतगंज और सिगरा थाना क्षेत्र से हुई। चेतगंज स्थित आर्य महिला डिग्री कॉलेज, सिगरा स्थित शहीद उद्यान और लहुराबीर चौराहा तथा आसपास के क्षेत्र में पुलिस ने सुबह से शाम तक लगातार चक्रमण जारी रखा।
इस दौरान बेवजह घूमने वाले युवाओं, छात्राओं पर फब्तियां कसने वालों को हिदायत देकर सुधरने की हिदायत दी गई। साथ ही ताकीद की गई कि भविष्य में युवतियों के ऊपर छींटाकशी की कोशिश की तो सीधे जेल भेजा जाएगा।
क्षेत्राधिकारी एएसपी अनुराग आर्या ने चेतगंज और सिगरा थाना की पुलिस की दोपहर बाद उनके क्षेत्र के प्रमुख गर्ल्स इंटर और डिग्री कॉलेज के आसपास औचक छापेमारी का निर्देश दिया। एएसपी अनुराग ने बताया कि दोनों थाना प्रभारियों को कहा गया है कि किसी को अकारण परेशान न करें और युवाओं को समझाएं।
विज्ञापन
यदि उन्हें आसानी से पुलिस की बात समझ में न आए तो उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। चेतगंज और सिगरा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से शोहदों में हड़कंप की स्थिति रही। उधर, पुलिस अधीक्षक (नगर) राजेश यादव ने कहा कि शहर क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि रोजाना गर्ल्स इंटर और डिग्री कॉलेज के खुलने-बंद होने के दौरान और बीच-बीच में औचक निरीक्षण करें।
जिस किसी की भी हरकत संदिग्ध प्रतीत हो उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।