{"_id":"5e5792388ebc3ef3a6617d91","slug":"anti-corruption-team-caught-inspector-taking-bribe-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घूस लेने ढाबे पर दरोगा ने युवक को बुलाया, तभी आ धमकी एंटी करप्शन टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस लेने ढाबे पर दरोगा ने युवक को बुलाया, तभी आ धमकी एंटी करप्शन टीम
Thu, 27 Feb 2020 03:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 27 Feb 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम की गिरफ्त में चौकी प्रभारी जफर पुरवा अवधेश सिंह (सफेद टी-शर्ट में)।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एंटी करप्शन टीन ने एक दरोगा को रंगे हाथों घूस लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दरोगा ने एक मुकदमे के वादी से उसके विपक्षी के खिलाफ धारा नहीं हटाने के नाम पर रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के जफरपुर पुलिस क्षेत्र के नींबुपुर निवासी अजीत कुमार पटेल पुत्र अशोक कुमार पटेल का किसी से कुछ दिनों पहले विवाद हो गया था। इसके बाद उसकी तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस चौकी प्रभारी अवधेश सिंह ने उससे विपक्षी के खिलाफ धारा नहीं हटाने के नाम पर दस हजार रुपये की मांग की। इसके बाद उसने इसकी सूचना एंटी करप्शन टीम वाराणसी को दी। टीम प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से मिली शिकायत के बाद नौ सदस्यीय टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके बाद आरोपी दरोगा ने अजीत को रुपये लेकर चंदौली स्थित एक ढाबे पर बुलाया था। अजीत ने जैसे ही रुपये दरोगा को दिए तभी वहां मौजूद एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथों दस हजार रुपये के साथ धर दबोचा। सभी नोट 500 रुपये की रूप में थे। इसके बाद टीम दरोगा को पकड़ कर कोतवाली ले आई, जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई पर जुट गए।