फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anti-Corruption Cell conducts 100 operations in eight days targeting gambling most in varanasi

Varanasi Crime: आठ दिन में एंटी करप्शन सेल की 100 कार्रवाई, सबसे ज्यादा जुए पर चोट; जानें सेल नंबर

Sat, 17 Jan 2026 05:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 05:20 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में अब जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नरेट में एंटी करप्शन सेल का गठन किया गया है। सीपी मोहित अग्रवाल ने बताया कि अब सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

विज्ञापन
Anti-Corruption Cell conducts 100 operations in eight days targeting gambling most in varanasi
जानकारी देते पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Crime: शहर में जुआ, अवैध शराब, देह व्यापार और पशु तस्करों पर कमिश्नरेट की एंटी करप्शन सेल ने तगड़ी चोट की है। 8 दिन में 100 कार्रवाई हुई। सबसे अधिक शिकायतें और कार्रवाई काशी और वरुणा जोन में हुई। जुआ संबंधित 34 प्राथमिकी में 165 आरोपियों की गिरफ्तारी कर 2.28 लाख रुपये बरामद किए गए। शराब के 35 मामलों में 41 आरोपियों की गिरफ्तारी और 283 लीटर शराब बरामद की गई है। 

विज्ञापन


शहर से लेकर ग्रामीण तक अनैतिक और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने को लेकर कमिश्नरेट में एंटी करप्शन सेल 9670705555 पर हर दिन 50 शिकायतें और सूचनाएं मिल रही हैं। दोपहर 12 से एक बजे के बीच खुद पुलिस आयुक्त सुनवाई कर रहे हैं। इस आधार पर काशी, वरुणा और गोमती जोन में संबंधित टीमें कार्रवाई कर रही हैं। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि चीन के मांझे से संबंधित 15 प्राथमिकी में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से लगभग 335 किलो चीनी मांझा मिला। अवैध शस्त्र से संबंधित 5 प्राथमिकी में 5 आरोपियों को, नशीले पदार्थों से संबंधित 3 प्राथमिकी में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 29.5 ग्राम हेरोइन व 2.4 किग्रा गांजा बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

पशु तस्करी में 5 प्राथमिकी में 10 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई, जिनके कब्जे से 53 संरक्षित पशुओं को मुक्त कराया गया। देह व्यापार के एक प्राथमिकी में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सुगम यातायात में रोड़ा बनने वाले 2 अवैध स्टैंडों को हटवाया गया।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए भविष्य में भी ऐसी शिकायतों पर निष्पक्ष, पारदर्शी और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। शहरवासियों से अपील है कि वह निर्भीक होकर भ्रष्टाचार से संबंधित किसी भी सूचना, शिकायत को एंटी करप्शन सेल के नंबर 9670705555 पर उपलब्ध कराएं।  

दो जगहों पर जुए के फड़ से 13 आरोपी गिरफ्तार
अर्दली बाजार के एलटी कॉलेज परिसर में मंदिर के पास जुए के फड़ पर छापा मारकर कैंट पुलिस ने शुक्रवार को 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से ताश के पत्ते, 20 हजार रुपये और 6 मोबाइल मिले। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपियों में विशाल कुमार निवासी गोलघर कचहरी, रोहन यादव और रवि यादव, रोहित श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार, सचिन यादव निवासी अर्दली बाजार हैं। 

उधर, मिर्जामुराद के थाना क्षेत्र के गौर गांव पिछवड़िया मुस्लिम बस्ती में बृहस्पतिवार रात पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से ताश के पत्ते और 1530 रुपये मिले। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बारिख, विशाल, बृजेश मिश्रा, आजिद उर्फ माज खान, विमलेश कुमार व शिवम सेठ हैं। आरोपियों को निजी मुचलका पर छोड़ दिया गया। 

शिकायतकर्ता की पहचान को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। 8 दिनों में 100 प्रभावी कार्रवाई  अंजाम दिया गया, जो इस पहल की प्रभावशीलता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। - मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed