फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anti corruption caught red handed taking bribe

घूस लेते रंगे हाथ एंटी करप्शन के हत्थे चढ़ा एसआई

Tue, 29 Mar 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Anti corruption caught red handed taking bribe
शहर के राइफल क्लब के पास एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा घूस लेता उपनिरीक्षक। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। नगर कोतवाली के रायफल क्लब के पास से मंगलवार को एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने जमानिया कोतवाली के उपनिरीक्षक को 15 हजार घूस लेते धर-दबोचा। आरोपी पर मुकदमा दर्जकर लिया गया है।
विज्ञापन

जमानिया कोतवाली के गोपालपुर निवासी कृष्णा ने एंटी करप्शन वाराणसी की टीम से शिकायत की थी कि मुकदमे से नाम निकालने के लिए जमानिया कोतवाली के उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह 15 हजार रुपये की मांग कर रहा है। इस पर योजना के अनुसार एंटी करप्शन वाराणसी टीम के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम रायफल क्लब स्थित चाय की दुकान पर पहुंची। वहां उपनिरीक्षक को 15 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद टीम उपनिरीक्षक को नगर कोतवाली ले गई। वहां पूछताछ की गई। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्जकर लिया। अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपी उपनिरीक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed