{"_id":"636232e9ccf6c412275538b3","slug":"another-suit-filed-on-gyanvapi-demand-to-declare-the-entire-complex-as-a-temple-including-the-up-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानवापी पर एक और वाद दाखिल: पूरे परिसर को मंदिर घोषित करने की मांग, यूपी सरकार समेत इन्हें बनाया गया पक्षकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानवापी पर एक और वाद दाखिल: पूरे परिसर को मंदिर घोषित करने की मांग, यूपी सरकार समेत इन्हें बनाया गया पक्षकार
Wed, 02 Nov 2022 02:42 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 02 Nov 2022 02:42 PM IST
सार
16 मई को सर्वे के दौरान वजूखाने के पास मिले कथित शिवलिंग के श्रृंगार राग भोग आरती दर्शन पूजन के साथ सम्पूर्ण ज्ञानवापी को आदि विश्वेश्वर श्री काशी विश्वनाथ की संपदा बताते हुए मंदिर घोषित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
Gyanvapi controversy
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्ञानवापी को लेकर मुकदमों को दाखिल होने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब एक और वाद वाराणसी निवासी विवेक सोनी व जयध्वज श्रीवास्तव की तरफ से अधिवक्ता मदन मोहन यादव ने दाखिल किया है।
विज्ञापन
यह वाद सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में दाखिल हुआ था, जहां से जिला जज के आदेश पर स्थानांतरित होकर सिविल जज सीनियर डिवीजन फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट महेंद्र प्रसाद पांडेय की कोर्ट में गया। इस वाद में बीते 16 मई को सर्वे के दौरान वजूखाने के पास मिले कथित शिवलिंग के श्रृंगार, राग भोग, आरती, दर्शन पूजन के साथ संपूर्ण ज्ञानवापी को आदि विश्वेश्वर श्री काशी विश्वनाथ की संपदा बताते हुए मंदिर घोषित करने का अनुतोष मांगा गया है।
विज्ञापन
इस मामले में यूपी सरकार, डीएम, पुलिस कमिश्नर और अंजुमन इंतजामिया मसाजिद को पक्षकार बनाया गया है। अदालत ने वाद पर सुनवाई के बाद पक्षकारो को नोटिस जारी करते हुए जबाबदेही दाखिल करने के लिए 30 नवम्बर की तिथि नियत कर दी।
विज्ञापन