{"_id":"6271039ef987c716837e4361","slug":"another-police-chowki-opened-in-ramnagar-varaansi-police-commissioner-inaugurated","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी कमिश्नरेट: रामनगर में एक और पुलिस चौकी खुली, पुलिस आयुक्त ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी कमिश्नरेट: रामनगर में एक और पुलिस चौकी खुली, पुलिस आयुक्त ने किया उद्घाटन
Tue, 03 May 2022 03:57 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 03 May 2022 03:57 PM IST
सार
वाराणसी कमिश्नरेट के रामनगर थाना अंतर्गत नवनिर्मित भीटी चौकी का मंगलवार को पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश उद्घाटन किया।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने किया उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी कमिश्नरेट में सुरक्षा व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त बनाने को लेकर कोतवाली सर्किल के रामनगर थाने में मंगलवार को एक और पुलिस चौकी खुल गई। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बाईपास पुल के समीप बनाई गई नवनिर्मित भीटी पुलिस चौकी का फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि चंदौली, मिर्जापुर और वाराणसी को जोड़ने वाले इस क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा व्यवस्था चौकस रहेगी। डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि लंबे समय से इस क्षेत्र में पुलिस चौकी के निर्माण को लेकर क्षेत्रीय लोगों की मांग थी। इस मौके पर एसीपी कोतवाली त्रिलोचन त्रिपाठी, रामनगर इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन