फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Another fraud case against six including CMD of Nilgiri Infracity in Varanasi

Varanasi: नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी सहित छह पर धोखाधड़ी का एक और मुकदमा, सात लाख 38 हजार रुपये हड़पने का आरोप 

Tue, 21 Jun 2022 07:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 21 Jun 2022 07:19 PM IST
सार

निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने वाली नीलगिरी इंफ्रासिटी कंपनी के सीएमडी, एमडी समेत छह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में चेतगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Another fraud case against six including CMD of Nilgiri Infracity in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टूर पैकेज और जमीन सहित अन्य स्कीमों के जरिए निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने वाली नीलगिरी इंफ्रासिटी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया। कंपनी के सीएमडी, एमडी समेत छह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में चेतगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन


कैंट थाना अंतर्गत भोजूबीर सरसौली की रहने वाली कल्पना सिंह के अनुसार वर्ष 2015 में नीलगिरी इंफ्रासिटी के मलदहिया स्थित कार्यालय पर सीएमडी विकास सिंह, एमडी रितु सिंह, मैनेजर प्रदीप यादव, अर्चना, राजीव सिंह व एक अज्ञात ने मिलकर जमीन में निवेश का प्लान समझाया।
विज्ञापन


पड़ाव स्थित ग्रीन सिटी प्रोजेक्ट में प्लाट दिलाने का झांसा देकर सात लाख 38 हजार रुपये हड़प लिए। कई बार चक्कर लगाने पर सीएमडी सहित अन्य ने 30 हजार रुपये प्रतिमाह ब्याज के साथ रकम देने का वादा किया, लेकिन सात साल बाद भी नहीं मिला। इस दौरान बीच में कई बार आफिस जाने पर सभी ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक न तो प्लाट मिला और न ही रुपये मिले। चेतगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 31 अगस्त 2021 से नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी विकास सिंह, एमडी रितु सिंह, मैनेजर प्रदीप यादव जिला जेल में निरुद्ध है। गैंगस्टर एक्ट के तहत इन सभी की पिछले माह संपत्ति भी जब्त की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed