{"_id":"62da77991c0aa84bdf172a8a","slug":"another-fraud-case-against-five-including-cmd-md-of-nilgiri-infracity-company-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी, एमडी सहित पांच पर धोखाधड़ी एक और मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी, एमडी सहित पांच पर धोखाधड़ी एक और मुकदमा
Fri, 22 Jul 2022 03:40 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 22 Jul 2022 03:40 PM IST
सार
निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने वाली नीलगिरी इंफ्रासिटी कंपनी के सीएमडी, एमडी समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में चेतगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी विकास सिंह व एमडी रितु सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टूर पैकेज और जमीन सहित अन्य स्कीमों के जरिए निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने वाली कंपनी नीलगिरी इंफ्रासिटी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। कंपनी के सीएमडी, एमडी समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में चेतगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
प्रयागराज के हिम्मतगंज स्थित प्रेमनगर की रहने वाली मंजू पांडेय ने मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता मंजू के अनुसार नीलगिरी इंफ्रासिटी के मलदहिया स्थित कार्यालय पर सीएमडी विकास सिंह, एमडी रितु सिंह, मैनेजर प्रदीप यादव समेत पांच लोगों ने जमीन में निवेश का प्लान समझाया। दो जगह पड़ाव और बाबतपुर स्थित प्रोजेक्ट में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर करीब 20 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
कई बार चक्कर लगाने पर सीएमडी सहित अन्य ने 30 हजार रुपये प्रतिमाह ब्याज के साथ रकम देने का वादा किया, लेकिन इतने वर्षों बाद भी पैसा नहीं मिला। इस दौरान बीच में कई बार ऑफिस जाने पर सभी ने जान से मारने की धमकी दी। अब तक न तो प्लॉट मिला और न ही रुपये मिले।
विज्ञापन
Trending Videos
चेतगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बता दें कि 31 अगस्त 2021 से नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी विकास सिंह, एमडी रितु सिंह, मैनेजर प्रदीप यादव जिला जेल में निरुद्ध है। गैंगस्टर एक्ट के तहत इन सभी की पिछले माह संपत्ति भी जब्त की गई थी।