फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Another case of fraud against six including CMD of Nilgiri Infracity

नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी सहित छह पर धोखाधड़ी का एक और मुकदमा

Wed, 22 Jun 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Another case of fraud against six including CMD of Nilgiri Infracity
वाराणसी। टूर पैकेज और जमीन सहित अन्य स्कीमों के जरिए निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने वाली नीलगिरी इंफ्रासिटी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया। कंपनी के सीएमडी, एमडी समेत छह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में चेतगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

कैंट थाना अंतर्गत भोजूबीर सरसौली की रहने वाली कल्पना सिंह के अनुसार वर्ष 2015 में नीलगिरी इंफ्रासिटी के मलदहिया स्थित कार्यालय पर सीएमडी विकास सिंह, एमडी रितु सिंह, मैनेजर प्रदीप यादव, अर्चना, राजीव सिंह व एक अज्ञात ने मिलकर जमीन में निवेश का प्लान समझाया। पड़ाव स्थित ग्रीन सिटी प्रोजेक्ट में प्लाट दिलाने का झांसा देकर सात लाख 38 हजार रुपये हड़प लिए। कई बार चक्कर लगाने पर सीएमडी सहित अन्य ने 30 हजार रुपये प्रतिमाह ब्याज के साथ रकम देने का वादा किया, लेकिन सात साल बाद भी नहीं मिला। इस दौरान बीच में कई बार आफिस जाने पर सभी ने जान से मारने की धमकी दी। अब तक न तो प्लाट मिला और न ही रुपये मिले। चेतगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 31 अगस्त 2021 से नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी विकास सिंह, एमडी रितु सिंह, मैनेजर प्रदीप यादव जिला जेल में निरुद्ध है। गैंगस्टर एक्ट के तहत इन सभी की पिछले माह संपत्ति भी जब्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed