फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Annoyed by the minister's statement, the lawyers locked the registration office, sued hundred

मंत्री के बयान से नाराज वकीलों ने निबंधन कार्यालय में तालाबंदी, सौ पर मुकदमा

Wed, 02 Jun 2021 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Annoyed by the minister's statement, the lawyers locked the registration office, sued hundred
मंत्री के बयान से नाराज वकीलों ने निबंधन कार्यालय में तालाबंदी, सौ पर मुकदमा
विज्ञापन

डीएम पोर्टिको में धरना देकर जताया विरोध, मुख्यमंत्री को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। प्रदेश के पंजीयन स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल के बयान से नाराज अधिवक्ताओं ने मंगलवार को दूसरे दिन भी निबंधन कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में महानिरीक्षक निबंधन की तहरीर पर कैंट थाने में सौ अधिवक्ताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं बनारस बार के अधिवक्ताओं ने डीएम पोर्टिको में धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

अधिवक्ताओं की गैर मौजूदगी में बैनामा किए जाने के बयान देने के बाद से प्रदेश के राज्यमंत्री पंजीयन स्टांप मंत्री रवींद्र जायसवाल के खिलाफ अधिवक्ता लामबंद हो गए हैं। सुबह डीएम पोर्टिको में धरना देकर अधिवक्ताओं ने बयान वापस लिए जाने की मांग की। पोर्टिको में धरना देने के बाद अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। बनारस बार एसोसिएशन विनोद कुमार के नेतृत्व में महामंत्री द्वय कन्हैया लाल पटेल व विवेक कुमार सिंह ने कहा कि राज्यमंत्री ने अधिवक्ता विरोधी बयान दिया है। उधर, आक्रोशित अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। निबंधन कार्यालय का मार्ग जाम करते हुए तालाबंदी की। मौके पर एडीसीपी वरुणा विनय सिंह, एसीपी अभिमन्यु मांगलिक मय फोर्स पहुंचे और समझा बुझाकर अधिवक्ताओं को कार्यालय से बाहर किया। महानिरीक्षक निबंधन की तहरीर पर कैंट पुलिस ने सौ अधिवक्ताओं पर राजस्व को नुकसान पहुंचाने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed