फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ankita srivastav fill his nomination form for nikay chunav

पिता की कमान संभालने मैदान में उतरी बेटी, कांग्रेस प्रत्याशी अंकिता श्रीवास्तव ने भरा पर्चा

Sun, 10 Dec 2017 07:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 10 Dec 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
ankita srivastav fill his nomination form for nikay chunav
पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा नामांकन कराने पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के चेतगंज वार्ड नंबर 28 से रविवार को कांग्रेस के सिंबल पर अंकिता श्रीवास्तव ने नामांकन किया। दिन में करीब 11 बजे वह पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, पूर्व सांसद राजेश मिश्र, महानगर अध्यक्ष सीताराम केशरी, शैलेंद्र सिंह समेत नेताओं के साथ नामांकन करने पहुंची।
विज्ञापन


नामांकन के बाद अंकिता ने कहा कि पिता स्व. अनिल श्रीवास्तव ने क्षेत्र के विकास का जो सपना देखा था, वह उन सपनों को पूरा करेंगी। नामांकन कराने पहुंचे पार्टी नेताओं ने अंकिता की जीत का दावा किया। 
विज्ञापन


चेतगंज वार्ड से पूर्व में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अनिल श्रीवास्तव ने नामांकन किया था। हर्ट अटैक से उनकी मौत के बाद चेतगंज वार्ड का चुनाव स्थगित कर दिया था। अधिसूचना जारी होने के बाद अब पुन: नामांकन शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को अनिल की बेटी अंकिता ने पार्षद पद के लिए नामांकन किया। एमबीए कर चुकी अंकिता बीएचयू में संविदा पर नौकरी करती हैं। वह तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं। अंकिता को लेकर अब चेतगंज वार्ड से कुल सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।


भाजपा से शंकर, सपा से दीपू यादव, बसपा से अनिल एवं मनीष मिश्र पूर्व में ही नामांकन कर चुके हैं। नामांकन प्रक्रिया 11 दिसंबर तक चलेगी। 12 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 14 दिसंबर को नाम वापसी और 15 को चुनाव चिह्न का आवंटन होगा।

26 दिसंबर को मतदान और 28 दिसंबर को मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी। जो लोग नामांकन कर चुके हैं उन्हें दोबारा नामांकन करने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed