{"_id":"5cf3793ebdec22073561d14c","slug":"anju-katiyar-filed-a-bail-application-in-the-uppsc-paper-leak-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी : अंजू कटियार ने दाखिल की जमानत अर्जी, जानें कब होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी : अंजू कटियार ने दाखिल की जमानत अर्जी, जानें कब होगी सुनवाई
Sun, 02 Jun 2019 12:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
अंजू कटियार (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीपीएससी की एलटी ग्रेड परीक्षा-2018 के पेपर लीक मामले में जेल में बंद परीक्षा नियंत्रक अंजूलता कटियार की ओर से विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण) लालचंद्र की अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई। जमानत अर्जी पर अदालत छह जून को सुनवाई करेगी। इस बीच मामले में शिकायतकर्ता अशोक देव का कलमबंद बयान अपर मुख्य मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम प्रभात कुमार की अदालत में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
परीक्षा के एक दिन पहले 50 छात्रों को हल पेपर देने का खुलासा करते हुए कोलकाता की प्रिंटिंग प्रेस के कर्ताधर्ता कौशिक कुमार को 28 मई को चोलापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। कौशिक ने कहा था कि 26 मई को उसने यूपीपीएससी के ऑफिस में पेपर लीक करने के कमीशन के तौर पर अंजू को 10 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन
इसके बाद 30 मई को अंजू कटियार को गिरफ्तार किया गया था। अंजू पर आरोप है कि वह पेपर लीक कराने की साजिश में शामिल रहीं और उसी प्रिंटिंग प्रेस को पीसीएस मेंस का पेपर छापने के लिए दिया जो ब्लैकलिस्टेड थी।
विज्ञापन