फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anju Katiyar filed a bail application in the UPPSC paper leak case

यूपीपीएससी : अंजू कटियार ने दाखिल की जमानत अर्जी, जानें कब होगी सुनवाई

Sun, 02 Jun 2019 12:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 02 Jun 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
Anju Katiyar filed a bail application in the UPPSC paper leak case
अंजू कटियार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

यूपीपीएससी की एलटी ग्रेड परीक्षा-2018 के पेपर लीक मामले में जेल में बंद परीक्षा नियंत्रक अंजूलता कटियार की ओर से विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण) लालचंद्र की अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई। जमानत अर्जी पर अदालत छह जून को सुनवाई करेगी। इस बीच मामले में शिकायतकर्ता अशोक देव का कलमबंद बयान अपर मुख्य मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम प्रभात कुमार की अदालत में दर्ज किया गया।

विज्ञापन


परीक्षा के एक दिन पहले 50 छात्रों को हल पेपर देने का खुलासा करते हुए कोलकाता की प्रिंटिंग प्रेस के कर्ताधर्ता कौशिक कुमार को 28 मई को चोलापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। कौशिक ने कहा था कि 26 मई को उसने यूपीपीएससी के ऑफिस में पेपर लीक करने के कमीशन के तौर पर अंजू को 10 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन


इसके बाद 30 मई को अंजू कटियार को गिरफ्तार किया गया था। अंजू पर आरोप है कि वह पेपर लीक कराने की साजिश में शामिल रहीं और उसी प्रिंटिंग प्रेस को पीसीएस मेंस का पेपर छापने के लिए दिया जो ब्लैकलिस्टेड थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed