{"_id":"691e0c50a307aefa8b0e2075","slug":"anjali-tendulkar-captivated-by-craftsmanship-of-kashi-bought-five-banarasi-saris-in-varanasi-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: काशी की कारीगरी पर मोहित हुईं अंजली तेंदुलकर, खरीदी पांच बनारसी साड़ियां; जानें दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: काशी की कारीगरी पर मोहित हुईं अंजली तेंदुलकर, खरीदी पांच बनारसी साड़ियां; जानें दाम
Wed, 19 Nov 2025 11:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:58 PM IST
सार
UP News: काशी नगरी में सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि और बेटी सारा ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने विधि-विधान से आरती भी की। इसके बाद बनारसी साड़ियों की खरीदारी भी की।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन के अधिकारियों से बात करतीं अंजलि और सारा तेंदुलकर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी। काशी दर्शन को पहुंची क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजली तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर ने मंगलवार को गोलघर स्थित साड़ी शोरूम से पांच साड़ियां खरीदी। कढुआ बनारसी, कतान, जामदानी, टीशू बनारसी और जामावार सिल्क में बेहतहरीन डिजाइन की साड़ियां पसंद की।
विज्ञापन
बेटी सारा के लिए रंगकार्ट डिज़ाइन वाली विशेष बनारसी साड़ियां चुनीं, जिनकी कीमत प्रति साड़ी लगभग तीन लाख रुपये तक है। अधिष्ठाता श्याम कपूर ने बताया कि अंजली तेंदुलकर पारंपरिक बनारसी कारीगरी और आधुनिक डिज़ाइनों का अनोखा संगम देखकर काफी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
उन्होंने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के लिए अंजली ने बनारसी डिजाइन के कुछ लहंगे और स्कार्फ भी पसंद किए। सोमवार की देर शाम भी दुकान पर बेटी के साथ अंजली पहुंची थी और सुबह 10 बजे के बाद भी दुकान पर पहुंची और अपराह्न बाद निकलीं।
विज्ञापन
कुछ खास डिजाइन के कुछ परिधानों पर विशेष बनारसी हस्तशिल्प डिज़ाइन तैयार कराकर 10 दिनों में पते पर भेजने के लिए भी कहा है। इससे पहले उन्होंने बेटी संग काशी में दर्शन पूजन भी किया। बनारसी गलियों को देखा और बनारसी चाट और मिठाइयों मलइयो का भी स्वाद चखा।