फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Animal Husbandry and Dairy Development Minister Dharampal Singh reviewed situation at Varanasi

गोवंश आश्रय में लगेंगी गोकाष्ठ मशीनें: पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री बोले, महिलाओं को सौंपा जाएगा जिम्मा

Sat, 24 Aug 2024 01:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 24 Aug 2024 01:44 PM IST
सार

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सर्किट हाउस में गोवंश आश्रय स्थलों की समीक्षा। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोवंश आश्रय में गोकाष्ठ मेकिंग मशीन लगेगी। इसका जिम्मा महिलाओं को सौंपा जाएगा। 

विज्ञापन
Animal Husbandry and Dairy Development Minister Dharampal Singh reviewed situation at Varanasi
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के सभी गोवंश आश्रय में एक-एक गोकाष्ठ मेकिंग मशीन लगाई जाएगी और उसका जिम्मा स्वयं सहायता समूह की स्थानीय महिलाओं को दिया जाएगा। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यह बात शुक्रवार को पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कही। वह शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस सभागार में गोवंश आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक की। शुरुआत में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने पशुधन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति जानकारी दी।

विज्ञापन


मंत्री धर्मपाल सिंह ने गोशालाओं में संरक्षित और निराश्रित गोवंश की शत प्रतिशत ईयर टैगिंग करने, नस्ल सुधार, बछड़ों के बधियाकरण के निर्देश दिए। साथ ही गोशालाओं में बारिश से बचाव, पर्याप्त प्रकाश, हरा चारा, भूसे की पर्याप्त उपलब्धता करने को कहा। 
विज्ञापन


उन्होंने कान्हा गोशाला में अच्छी नस्ल की गायों को संरक्षित करने और गाय के गोबर से बायो प्रोडक्ट बनाने के निर्देश दिए। गोशालाओं में गोवंश की देखरेख के लिए केयरटेकर का मानदेय बढ़ाने को कहा। उन्होंने मुर्गी, बकरी, भेड़, सूअर पालन के साथ ही विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बीपी पाठक, उप दुग्ध शाला विकास अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed