दी बनारस कमिश्नरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में बुधवार को अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार पांडेय 59 मत पाकर विजयी हुए। नजदीकी प्रतिद्वंद्वी रविशंकर त्रिपाठी को 23 मतों से पराजित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार श्रीवास्तव ने 54 मत प्राप्त कर जितेंद्र कुमार पांडेय को 14 मतों से पराजित किया। जबकि महामंत्री पद पर आशुतोष मिश्रा ने 54 मत पाकर नजदीकी प्रतिद्वंद्वी प्रसन्न बदन चतुर्वेदी को 14 मतों के अंतर से पराजित किया।
अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी गुलाब सिंह व सहायक चुनाव अधिकारी तारकेश्वर लाल श्रीवास्तव के अनुसार सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चले मतदान और उसके बाद आए परिणाम में कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पीयूष उपाध्याय, संयुक्त मंत्री पर मुकेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र नाथ सिंह यादव, पुस्तकालय मंत्री पद पर रंजन कुमार सिंह, सांस्कृतिक मंत्री पद पर सुनील कुमार शुक्ला व आय व्यय निरीक्षक पद पर राजू प्रजापति निर्वाचित हुए। प्रबंध समिति सदस्य पर लालचंद चौबे, अखिलेश कुमार मिश्रा, अखिलेश कुमार सिंह, दिवाकर पाठक, नीरज श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार सिंह, रमाशंकर सिंह, राघव मूर्ति श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार पटेल, वीरेंद्र कुमार, हरिद्वार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। संवाद