फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Angry relatives of uproar in Corona patients' food caused uproar

कोरोना मरीजों के भोजन में लेटलतीफी से क्षुब्ध परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 28 Sep 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Angry relatives of uproar in Corona patients' food caused uproar
बीएचयू सुपर स्पेसिएलिटी सेंटर में भर्ती मरीजों को समय से खाना न मिलने का विरोध करते परिजन । - फोटो : CITY
वाराणसी। बीएचयू के सुपरस्पेशियलिटी कांप्लेक्स में भर्ती कोरोना मरीजों के इलाज में लापरवाही और समय से नाश्ता और भोजन न मिलने को लेकर रविवार को परिजनों ने कांप्लेक्स के बाहर हंगामा किया। अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने की मांग की। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों और अस्पताल के अधिकारियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन

सुपरस्पेशियलिटी काम्पलेक्स में वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर सहित अन्य जिलों के कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें कुछ मरीज आईसीयू में जबकि कुछ मरीजों का आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है। रविवार को मरीजों के परिजनों ने नाश्ता-भोजन मिलने में देरी के विरोध में हंगामा मचाया। इसके साथ ही उन्होंने मरीजों को समय से दवा न मिलने, डॉक्टर के समय से न देखने की भी शिकायत की। परिजनों ने बताया कि नाश्ता और खाने में लेटलतीफी पिछले दो-तीन दिनों से बढ़ गई है। सुबह 8:30 बजे मिलने वाला नाश्ता किसी दिन 10:30 तो कभी 11 बजे तक मिल रहा है जबकि दोपहर के खाने में भी देरी हो रही है। इसको लेकर कई बार शिकायत की गई लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मरीजों के तीमारदारों ने भर्ती मरीजों को ससमय नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed