{"_id":"58e0fca54f1c1bc06e5b3f34","slug":"angry-people-put-fire-in-wine-shop-at-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ले में शराब की दूकान का बोर्ड देख भड़के लोग, लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ले में शराब की दूकान का बोर्ड देख भड़के लोग, लगाई आग
मोहल्ले में शराब की दूकान का बोर्ड देख भड़के,किया आग के हवाले
Updated Sun, 02 Apr 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
नाराज मुहल्लेवासियाें ने शराब को किया आग के हवाले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया शहर के अधिवक्ता नगर स्थिति एक कबाड़ी की दूकान पर रविवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब कबाड़ी की दूकान पर शराब के दूकान का बोर्ड मुहल्लेवासियों ने देखा। इसके बाद मुहल्लेवासियों ने जमकर हंगामा किया और कबाड़ी की दूकान को खाली कराकर शराब को भी आग के हवाले कर दिया।
घटना की जानकारी होते ही सीओ सिटी केसी सिंह के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मुहल्लेवासियों को समझा-बुझाकर कबाड़ी की दूकान में खुली शराब की दूकान को बंद कराया। मुहल्लेवासियों का कहना था कि इस मुहल्ले में किसी भी सूरत में शराब की दूकान नहीं खोलने दी जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नेशनल और स्टेट हाइवे पर स्थित शराब की दूकान को कहीं और स्थापित करने के जुगत में दूकानदार लगे हुए हैं। नगर के अधिवक्ता नगर में स्थित कबाड़ी की दूकान थी। जिसे खाली कराकर रविवार की सुबह शराब की दूकान का बोर्ड लगाकर शराब की पेटियां रखी गई थी।
विज्ञापन
रविवार की सुबह जैसे ही दूकान खोला गया वैसे ही मुहल्लेवासियों का गुस्सा भड़क गया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। वहां पर मौजूद लोगों ने दूकान को बंद कराने का दबाव बनाने लगे। नाराज मुहल्लेवासियों ने रखे शराब को आगे के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुहल्लेवासियों को समझा-बुझाकर शांत करवाया।
मुहल्लेवासियों को कहना है कि किसी भी हालत में यहां शराब की दूकान नहीं खोलने देंगे। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय ने कहा कि अधिवक्ता नगर में शराब की दूकान खोलना अनुचित है।
वहीं अधिवक्ता कौस्तुभ रमण पांडेय ने कहा कि बस्ती में डाक्टर, अधिवक्ता तथा बुद्धिजीवी पारिवार के लोग निवास करते हैं।
ऐसे में यहां शराब की दूकान खोलना कहीं से भी उचित नहीं है। हालांकि प्रशासन इस बात को लेकर काफी मंथन में जुटी हुई है कि विस्थापित शराब की दूकान को कहां ले जाकर खोला जाय।

सीएम से क्षेत्रवासियों ने की शिकायत
सीएम योगी आदित्यनाथ
क्षेत्र के लोगों ने उप जिलाधिकारी बैरिया से लगायत मुख्यमंत्री योगी को ट्विटर पर शिकायती पत्र भेजकर पुलिस प्रशासन पर अवैध शराब बेचने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि क्षेत्र में घूम-घूमकर शराब बेची जा रही हैं।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद मनियर-सिकंदरपुर मुख्य मार्ग पर अंग्रेजी, देशी व बियर की दूकान रविवार को खुली रही। शराब दूकानदारों ने कोर्ट के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए नियत स्थान पर दूकानों को संचालित रखा। इसके बावजूद प्रशासन व आबकारी विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।