फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anganwadi worker became smart, got mobile phone

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनीं स्मार्ट, मिला मोबाइल फोन

Thu, 14 Oct 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker became smart, got mobile phone
जिले के आठों पर ब्लाकों पर बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन बांटे गए। जनप्रतिनिधियों ने मोबाइल देते समय उनकी जिम्मेदारी भी बताई। अब यह कार्यकर्ता स्मार्ट बनकर काम कर सकेंगी।
विज्ञापन

चिरईगांव विकास खंड सभागार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन बांटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब काम करने के साथ रिकार्ड रखने में आसानी होगी। प्रदेश सरकार कार्यकर्ताओं को तकनीकी सुविधाओं से लैस करने का काम कर रही है। अब गंभीर परिस्थितियों की सूचनाएं आसानी से भेज सकेंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सच्ची जनसेवा की है। इस मौके पर बीडीओ सुरेंद्र प्रताप सिंह, एडीओ सहकारिता रजनीश कुमार पांडेय, पवन कुमार चौबे , जितेंद्र सिंह जित्तू, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आराजी लाइन विकास खंड पर मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने 40 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन बांटे। इस अवसर पर मुख्य रूप से बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू चौरसिया, खंड विकास अधिकारी बीके जायसवाल, प्रधान सहायक लल्लन सिंह, मुख्य सेविका सरला साहनी, बिंदु यादव, दीपिका वर्मा, राजकुमारी, पुष्पा भारती, सविता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed