फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   anathalay

भिनगाराज अनाथालय से कब्जा हटाया, शुरू कराया जाएगा संचालन

Wed, 29 Jul 2020 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
anathalay
वाराणसी। राजर्षि उदय प्रताप सिंह जूदेव भिनगाराज अनाथालय पर प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद फिर कब्जा हो गया। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में इसे कब्जा मुक्त कराया गया। इससे पहले भी प्रशासन इस पर कब्जा हटाने की कार्रवाई करता रहा है, मगर कब्जा करने वाले मौका देखकर सामान रखकर ताला बंद कर देते हैं। कमच्छा इलाके में स्थित भिनगाराज अनाथालय पर मंगलवार को कब्जा जमाए कब्जाधारियों को जिला प्रशासन ने निकाल कर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

दरअसल, अनाथालय पर कब्जे का विवाद पिछले दशक से लगातार उठता रहा है। उसकी जमीन एक पेट्रोलपंप संचालक को बेच दी गई थी। इसके बाद हंगामा खड़ा हुआ था। अब फिर से कुछ लोग प्रबंध समिति का बोर्ड लगाकर उस पर कब्जे की कोशिश कर रहे हैं। वर्ष 2005-06 में तत्कालीन प्रमुख सचिव ने भी इसकी जांच की थी और ट्रस्ट के संचालन के लिए समिति का गठन करवाया। जिलाधिकारी को उसका अध्यक्ष और सिटी मजिस्ट्रेट को सचिव बनाया गया था। मगर, कब्जा करने वाले प्रशासनिक अफसरों के लापरवाह होते ही ताला लगाकर कब्जा करने की कोशिश में जुट जाते हैं। इस कारण से अनाथालय का संचालन नहीं हो पा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिलाधिकारी ने स्वत: संज्ञान लेकर कब्जा हटाने का निर्देश दिया था। कमरों में रखे सामान निकालकर वहां कब्जा किए लोगों को बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed