{"_id":"5ea6f70f78dd08324c7fd87c","slug":"anaj-bank-will-give-indresh-potli-to-rojedar-in-lowdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में अनाज बैंक रोजेदारों को देगा इंद्रेश पोटली, भोजन के साथ इफ्तारी का है पूरा इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में अनाज बैंक रोजेदारों को देगा इंद्रेश पोटली, भोजन के साथ इफ्तारी का है पूरा इंतजाम
Mon, 27 Apr 2020 09:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी में रोजेदारों के लिए इंद्रेश पोटली की शुरूआत की गई।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाज बैंक की ओर से वाराणसी में रोजेदारों के लिए इंद्रेश पोटली की शुरूआत की है। रमजान के मुकद्दस महीने में मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखते हैं और इस दौरान कहीं से पका भोजन नहीं लेते हैं। इस धार्मिक भावना का ख्याल करते हुए अनाज बैंक ने इंद्रेश पोटली रोजेदारों के लिए तैयार की है।
सोमवार को लमही स्थित सुभाष भवन से इंद्रेश पोटली का उद्घाटन इंडियन बैंक के उपमहाप्रबंधक शशांक जैन एवं मुख्य प्रबंधक ज्ञान प्रकाश ने भोजनदूतों को पोटली देकर किया। इंद्रेश पोटली में चावल, दाल, आटा, चना, खजूर, मटर, बेसन, रिफाइंड और पापड़ रखा गया है।
इसका नाम अनाज बैंक के संस्थापक एवं आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार के नाम पर रखा गया है। अनाज बैंक के भोजनदूत इन्द्रेश पोटली 500 रोजेदारों तक पहुंचाएंगे। वहीं अनाज बैंक द्वारा 900 लोगों के लिये पैकेट छित्तूपुर, हुकुलगंज, कमच्छा, कबीरचौरा, रविन्द्रपुरी, लखरांव, बड़ी गैबी, लमही, हीरामनपुर में कढ़ी, चावल, रोटी भेजा गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि शशांक जैन ने कहा कि इन्द्रेश पोटली रोजेदारों के लिये सिर्फ खाद्य सामग्री नहीं है बल्कि उनकी धार्मिक भावनाओं और प्रेम की गठरी है। इन्द्रेश कुमार ने अपने संदेश में कहा कि रमजान के पाक महीने में रोजेदारों की सेवा से शबाब मिलता है। अनाज बैंक की पोटली रोजेदारों के सहरी और इफ्तार की जरूरतों को पूरा करेगी।
डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि अनाज बैंक के हिन्दू जमा खाताधारकों ने मुस्लिम वर्ग की आस्था का ख्याल रखते हुये इन्द्रेश पोटली के लिये अनाज दिया है। इन्द्रेश पोटली सिर्फ जरूरत ही नहीं पूरा करेगी बल्कि कोरोना लॉकडाउन के बाद भाईचारे को मजबूत करने का आधार भी बनेगी। इन्द्रेश पोटली बनाने में अर्चना भारतवंशी, नाजनीन अंसारी, नजमा परवीन, डॉ. मृदुला जायसवाल, मो. अजहरूद्दीन ने सहयोग किया।