फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anaj bank will give Indresh Potli to Rojedar in Lowdown

लॉकडाउन में अनाज बैंक रोजेदारों को देगा इंद्रेश पोटली, भोजन के साथ इफ्तारी का है पूरा इंतजाम

Mon, 27 Apr 2020 09:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 27 Apr 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
Anaj bank will give Indresh Potli to Rojedar in Lowdown
वाराणसी में रोजेदारों के लिए इंद्रेश पोटली की शुरूआत की गई। - फोटो : अमर उजाला।
अनाज बैंक की ओर से वाराणसी में रोजेदारों के लिए इंद्रेश पोटली की शुरूआत की है। रमजान के मुकद्दस महीने में मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखते हैं और इस दौरान कहीं से पका भोजन नहीं लेते हैं। इस धार्मिक भावना का ख्याल करते हुए अनाज बैंक ने इंद्रेश पोटली रोजेदारों के लिए तैयार की है।
विज्ञापन


सोमवार को लमही स्थित सुभाष भवन से इंद्रेश पोटली का उद्घाटन इंडियन बैंक के उपमहाप्रबंधक शशांक जैन एवं मुख्य प्रबंधक ज्ञान प्रकाश ने भोजनदूतों को पोटली देकर किया। इंद्रेश पोटली में चावल, दाल, आटा, चना, खजूर, मटर, बेसन, रिफाइंड और पापड़ रखा गया है।
विज्ञापन


इसका नाम अनाज बैंक के संस्थापक एवं आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार के नाम पर रखा गया है। अनाज बैंक के भोजनदूत इन्द्रेश पोटली 500 रोजेदारों तक पहुंचाएंगे। वहीं अनाज बैंक द्वारा 900 लोगों के लिये पैकेट छित्तूपुर, हुकुलगंज, कमच्छा, कबीरचौरा, रविन्द्रपुरी, लखरांव, बड़ी गैबी, लमही, हीरामनपुर में कढ़ी, चावल, रोटी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि शशांक जैन ने कहा कि इन्द्रेश पोटली रोजेदारों के लिये सिर्फ खाद्य सामग्री नहीं है बल्कि उनकी धार्मिक भावनाओं और प्रेम की गठरी है। इन्द्रेश कुमार ने अपने संदेश में कहा कि रमजान के पाक महीने में रोजेदारों की सेवा से शबाब मिलता है। अनाज बैंक की पोटली रोजेदारों के सहरी और इफ्तार की जरूरतों को पूरा करेगी।


डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि अनाज बैंक के हिन्दू जमा खाताधारकों ने मुस्लिम वर्ग की आस्था का ख्याल रखते हुये इन्द्रेश पोटली के लिये अनाज दिया है। इन्द्रेश पोटली सिर्फ जरूरत ही नहीं पूरा करेगी बल्कि कोरोना लॉकडाउन के बाद भाईचारे को मजबूत करने का आधार भी बनेगी। इन्द्रेश पोटली बनाने में अर्चना भारतवंशी, नाजनीन अंसारी, नजमा परवीन, डॉ. मृदुला जायसवाल, मो. अजहरूद्दीन ने सहयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed