फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amrit Mahotsav honors 103-year-old girl Devi and 95-year-old Phulena Devi

103 साल की बच्ची देवी और 95 की फूलेना देवी को अमृत महोत्सव सम्मान

Sun, 12 Dec 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Amrit Mahotsav honors 103-year-old girl Devi and 95-year-old Phulena Devi
बीएचयू दीनदयाल पीठ की ओर से शनिवार को दो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को दीनदयाल उपाध्याय अमृत महोत्सव सम्मान से नवाजा गया। 103 वर्षीय बच्ची देवी और 95 वर्षीय फूलेना देवी को उनके घर जाकर स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र दिया गया।
विज्ञापन

सामाजिक विज्ञान संकाय प्रमुख प्रो. कौशल किशोर मिश्र ने कहा कि दीनदयाल पीठ की ओर से आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में 75 स्वतंत्रता संग्राम कर्मवीरों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में दो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की खोज कर उन्हें सम्मानित किया गया। अब तक सात कर्मवीरों का सम्मान किया जा चुका है। दोनों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने महात्मा गांधी और पं. मदनमोहन मालवीय को देखा है। दोनों महापुरुष इनके घर गए हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने बताया कि उन्होंने अपने हाथ से महापुरुषों को भोजन कराया है। जब हमारे घर मालगुजारी वसूल करने अंग्रेज आए तो हम नहीं दे सके। अंग्रेज सारे मवेशी खोल कर ले गए। सरकार की ओर से आज भी पेंशन दिया जाता है। इस दौरान डॉ. अनूप कुमार मिश्र, डॉ. भारती मिश्र, विकास त्रिपाठी, शुभम मिश्र, सुमित सिह और विवेक उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed