{"_id":"616b2c87e6040042530a4939","slug":"amrit-mahotsav-cycle-yatra-will-leave-from-bhu-to-rajghat-new-delhi-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बीएचयू से राजघाट नई दिल्ली के लिए निकलेगी अमृत महोत्सव साइकिल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बीएचयू से राजघाट नई दिल्ली के लिए निकलेगी अमृत महोत्सव साइकिल यात्रा
Sun, 17 Oct 2021 01:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक साइकिल चलाकर काशी से राजघाट नई दिल्ली तक जाएंगे। 17 अक्तूबर को गरीबी उन्मूलन दिवस पर बीएचयू मालवीय भवन से निकलकर स्वयंसेवक 31 अक्तूबर को नई दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले जिलों में विश्वविद्यालय, महाविद्यालय और विद्यालयों में युवाओं को आजादी की गौरव गाथा से भी रूबरू कराएंगे।
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकलने वाली साइकिल यात्रा के बारे में कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बाला लखेंद्र ने बताया कि यात्रा मार्ग में सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों का गायन किया जाएगा। साइकिल यात्री स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हुए स्थलों का भी भ्रमण करेंगे और उससे प्रेरणा लेंगे।
विज्ञापन
इन रूटों पर निकलेगी यात्रा
साइकिल यात्रा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के महामना पंडित मदन मोहन मालवीय भवन से आरंभ होकर गोपीगंज, प्रयागराज, कुंडा, रायबरेली, लखनऊ, काकोरी, बिठूर, कानपुर, कन्नौज, बिधूना, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, पलवल होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन