फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amrit Festival of Independence on the banks of Ganga

गंगा किनारे आजादी का अमृत महोत्सव: गंगा घाट का ऐसा नजारा पहले नहीं देखा होगा आपने, जयकारों से गूंजी नगरी

Wed, 17 Aug 2022 10:00 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 17 Aug 2022 10:00 AM IST
सार

आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर गंगा किनारे अमृत महोत्सव का जो रंग इस बार   देखने को मिला वो पहले कभी आपने नहीं देखा होगा।  नमामि गंगे के आवाह्न पर बच्चे, युवा , बुजुर्ग , माताएं-बहने हाथों में राष्ट्रध्वज तिरंगा लेकर तीन रंगों की छटा बिखेरते नजर आए।

विज्ञापन
Amrit Festival of Independence on the banks of Ganga
गंगा घाट का नजारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर गंगा किनारे अमृत महोत्सव का रंग और भी चटख नजर आया। नमामि गंगे के आवाह्न पर बच्चे, युवा , बुजुर्ग , माताएं-बहने हाथों में राष्ट्रध्वज तिरंगा लेकर तीन रंगों की छटा बिखेरते नजर आए।
विज्ञापन


पतित पावनी जान्हवी के किनारे भारतीयता से ओतप्रोत माहौल में मां भारती की जयकार गूंजती रही। इससे पहले पौराणिक दशाश्वमेध घाट पर नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के संयोजन में तिरंगा फहराकर तिरंगे की आरती उतारी गई। मां गंगा के तट पर स्वतंत्रता की दीप शिखा प्रज्वलित हुई।
विज्ञापन

संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के यज्ञ में देश की जनता को भी भागीदारी निभानी पड़ेगी। कोई भी राष्ट्र तभी सबल और सफल हो सकता है जब वहां के लोग एकजुट होकर समस्याओं के निदान में सहायक बनते हैं । हम भारत के लोगों के मन में राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव न केवल होना चाहिए बल्कि वह दिखना भी चाहिए । कहा कि आम जनता को अपने दायित्वों के निर्वहन के प्रति सक्रिय होना ही होगा। वास्तव में तभी गंगा स्वच्छता, स्वच्छ भारत और आत्मनिर्भर भारत सरीखे अभियान सही तरह से अंजाम तक पहुंच सकते हैं ।
 
आयोजन में प्रमुख रूप से काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, महानगर सहसंयोजक सारिका गुप्ता, महानगर सहसंयोजक सीमा चौधरी, महानगर सहसंयोजक बीना गुप्ता, महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, प्रीति जायसवाल, रंजीता गुप्ता, कीर्तन बरनवाल, पूजा मौर्या, सुषमा जायसवाल, सुनीता देवी, सुनीता जायसवाल, रीता पटेल, गीता सचदेवा, कंचन मिश्रा, उषा गुप्ता, राजेश्वरी जायसवाल, तान्या जायसवाल, किरण यादव, कामेश्वर शर्मा, शिवकुमार, संतोष साहनी आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed