{"_id":"6272d16c08914d0df425bc86","slug":"amphitheater-ground-is-getting-empty-now-players-will-put-their-lives-varanasi-news-vns6518281179","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: एंफीथिएटर मैदान से हटाया जा रहा 750 बेड का अस्थायी अस्पताल, कोरोना संकट में डीआरडीओ ने कराया था निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: एंफीथिएटर मैदान से हटाया जा रहा 750 बेड का अस्थायी अस्पताल, कोरोना संकट में डीआरडीओ ने कराया था निर्माण
Thu, 05 May 2022 12:48 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:48 AM IST
सार
कोरोना की दूसरी लहर में जब मरीजों की संख्या बढ़ने लगी थी तो बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में डीआरडीओ की ओर से 750 बेड का अस्थायी अस्पताल बनाया गया।
विज्ञापन
अस्थायी अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू एंफीथिएटर मैदान में अब पढ़ाई के साथ-साथ छात्र क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी की तैयारी कर सकेंगे। कोरोना मरीजों के लिए मई 2021 में पंडित राजन मिश्र के नाम से अस्थायी अस्पताल बनने के बाद से यहां खेलकूद की गतिविधियां और प्रतियोगिताएं प्रभावित थीं।
विज्ञापन
अब अस्पताल हटाया जा रहा है। ऐसे में यहां खेलकूद की गतिविधियों और अंतर संकायीय प्रतियोगिताओं का आयोजन बीएचयू खेल परिषद की ओर किया जा सकेगा। विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले अधिकांश सुबह-शाम क्रिकेट, फुटबॉल, वालीबॉल, दौड़, बास्केटबॉल का अभ्यास करते हैं। वैसे तो परिसर में कई खेल मैदान हैं, लेकिन एंफीथिएटर मैदान में छात्रों की संख्या अधिक दिखती थी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से यहां खेलकूद की प्रतियोगिताएं भी कराई जाती हैं। दूसरी लहर में जब मरीजों की संख्या बढ़ने लगी थी तो एंफीथिएटर मैदान में डीआरडीओ की ओर से 750 बेड का अस्थायी अस्पताल बनाया गया। इस वजह से यहां खेलकूद की अन्य गतिविधियां प्रभावित हुईं। अस्पताल में बने जर्मन हैंगर के साथ ही यहां अन्य उपकरणों को हटाया जा रहा है तो पूरा मैदान खाली हो जाएगा।
विज्ञापन
एंफीथिएटर मैदान में फुटबॉल, वालीबॉल के साथ ही अन्य खेलकूद की तैयारी छात्र करते थे। अब अस्थायी अस्पताल के हटने के बाद पहले जैसी खेलकूद की गतिविधियां हो सकेंगी। - प्रो. अभिमन्यू सिंह, महासचिव, विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद