फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amitabh bachchan will narrate the life story of lord buddha in sarnath

सारनाथ में अमिताभ बच्चन सुनाएंगे भगवान बुद्ध की जीवनगाथा

Sun, 04 Feb 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 04 Feb 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Amitabh bachchan will narrate the life story of lord buddha in sarnath
Amitabh bachchan - फोटो : file photo
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज में भगवान बुद्ध की जीवनगाथा तथागत की उपदेश स्थली पर जीवंत होगी। पर्यटन विभाग ने अमिताभ बच्चन के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है और उन्हें इसके लिए पत्र भी लिखा गया है।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अविनाश चंद्र मिश्र ने बताया कि लाइट एंड साउंड शो के लिए आने वाली सारी बाधाएं दूर हो चुकी हैं। अधिकारियों की मानें तो फरवरी तक लाइट एंड साउंड सिस्टम का काम पूरा हो जाएगा और मार्च तक इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश चन्द्र मिश्र ने बताया कि लखनऊ में हुई बैठक में महानिदेशक पर्यटन ने लाइट एण्ड साउंड शो में ऑडियो के लिए प्राथमिकता पर अमिताभ बच्चन के नाम को तय किया है। इसके लिए उनसे सम्पर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही उनकी सहमति मिलते ही ऑडियो रिकार्डिंग का काम पूरा कर लिया जायेगा। लाइट एंड साउंड का काम फरवरी के अंत तक पूरा हो जाएगा और मार्च माह में इसे आम दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा। 

इतने लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था

Amitabh bachchan will narrate the life story of lord buddha in sarnath
भगवान बुद्ध
सारनाथ में भारतीय पुरातत्व के संरक्षण वाले ऐतिहासिक धम्मेख स्तूप कैंपस में बांस के झुरमट के बीच बैठ पर्यटक व बुद्धिस्ट लाइट एंड साउंड कार्यक्त्रस्म के जरिए भगवान बुद्ध के बचपन के दिनों से लेकर बोधिसत्व की प्राप्ति और फिर सारनाथ में प्रथम उपदेश, बोध गया समेत अन्य बौद्ध विहार के बारे में जान सकेंगे।

फोकस सारनाथ के मूलगंध कुटि विहार, धम्मेख स्तूप व अशोक स्तंभ पर होगा। योजना के तहत महात्मा बुद्ध के जीवन और शिक्षा से जुड़े घटनाक्त्रस्म को 30 मिनट में लाइट और साउंड के माध्यम से पर्यटकों के सामने पेश किया जायेगा।

इसके लिए धमेक स्तूप के परिक्षेत्र में तय किये गये स्थल पर तकनीकी कार्य पूरा कर लिया गया है। शो के दौरान वहां लगभग 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी।

इसके लिए टिकट शुल्क अभी तय नहीं है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सारनाथ में लाइट ऐंड साउंड का प्लान अटल विहारी वाजपेयी की सरकार के कार्यकाल का है। किसी न किसी कारण से यह प्रॉजेक्ट लटकता रहा। पूरे 14 साल बाद केंद्र से मिली 7 करोड़ 33 लाख की धनराशि से काम तेजी से चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed