Varanasi News: अमित शाह और योगी आदित्यनाथ पहुंचे वाराणसी, गंगा आरती और ड्रोन शो देखने के बाद करेंगे बैठक
Varanasi News: वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम करने के साथ ही रोड शो के भव्य स्वागत की तैयारी है। इसी क्रम में गृहमंत्री अमित शाह और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को शहर में होंगे। वे नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो और नामांकन की तैयारियों की जानकारी लेने आए गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शनिवार की शाम करीब सात बजे दश्वामेध घाट पहुंचे। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ घाट पर मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया, फिर गंगा आरती देखी।
इसके बाद ड्रोन शो देखा। इसके जरिये काशी के विकास को दिखाया गया। यहां से गृहमंत्री और मुख्यमंत्री देर रात तुलसी उद्यान महमूरगंज स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय पहुंचे और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक शुरु की।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी के ठहरने व उनके कार्यक्रम और उनके नामांकन में रहने वाले प्रस्तावकों के नामों पर चर्चा होगी। इसके अलावा गृहमंत्री और मुख्यमंत्री की दश्वामेध घाट पर गंगा आरती और ड्रोन शो कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। 13 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो है और 14 मई को वह नामांकन करेंगे।
भारत सरकार के गृह मंत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रदेश अध्यक्ष भुपेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र दिलीप पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
बैठक में प्रधानमंत्री के रोड शो की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले पदाधिकारियों को बुलाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ठहरने, उनके प्रस्तावकों के नाम पर चर्चा की गई। रोड शो को लेकर भाजपा के चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की और तैयारियों पर बात की।
लंका से काशी विश्वनाथ तक कितने प्वाइंट बनाए गए, कौन कहां रहेगा, क्या तैयारियां रहेंगी और किस-किस समाज के लोग प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। इन सभी बिंदुओं पर स्थानीय नेताओं की तैयारियों पर बात की। प्रधानमंत्री के रोड शो के साथ ही वापसी के रूट पर भी चर्चा की गई।
रोड शो के बाद प्रधानमंत्री शहर के किन लोगों से भेंट करेंगे, इस पर भी बात हुई है। नामांकन के दिन प्रस्तावकों के नाम पर भी मुहर लगाई गई। दूसरी बैठक मतदान और चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई है। गृहमंत्री ने पन्ना प्रमुखों की भूमिका महत्वपूर्ण बताते हुए पूरा फोकस उसी पर रखने को कहा।