फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›    Amit Shah written letter Nazneen Ansari expresses gratitude for support on triple talaq artivle 370

गृह मंत्री अमित शाह का नाजनीन अंसारी को पत्र, 370 और तीन तलाक पर समर्थन के लिए जताया आभार

Wed, 18 Sep 2019 06:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 18 Sep 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
 Amit Shah written letter Nazneen Ansari expresses gratitude for support on triple talaq artivle 370
नाजनीन अंसारी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर एवं हनुमान चालीसा फेम नाजनीन अंसारी लंबे अर्से से तीन तलाक और अनुच्छेद 370 को खत्म किए जाने को लेकर मुसलमानों के बीच जागरूकता का कार्यक्रम चला रही थीं। उन्होंने तीन तलाक के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं को आंदोलन के लिए तैयार किया, वहीं अनुच्छेद 370 को खत्म करने को लेकर मुसलमानों के बीच गईं और 370 से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। अब उनके लिए गृह मंत्री ने पत्र लिखा है।

विज्ञापन


नाजनीन मुसलमानों को यह समझाने में कामयाब रहीं कि 370 की वजह से आतंकवाद बढ़ रहा है और इस्लाम बदनाम हो रहा है। वर्ष 2006 में मुस्लिम महिला फाउंडेशन की स्थापना के साथ ही तीन तलाक और अनुच्छेद 370 को खत्म करने के लिए पूरे देश में मुसलमानों के बीच आंदोलन का नेतृत्व करने वाली नाजनीन अंसारी पहली मुस्लिम महिला हैं, जो खुलकर पाकिस्तान के खिलाफ बोलती रही हैं और 370 खत्म करने की वकालत करती रही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार द्वारा चलाए गए 370 के खिलाफ अभियान में नाजनीन अंसारी प्रमुख चेहरा थीं।

कश्मीरी पंडितों के कश्मीर से विस्थापन को लेकर वर्ष 2009 में नाजनीन ने एक बड़ी रैली कर पूरे देश का ध्यान खींचा था। कश्मीर के राजनेताओं में जो 370 खत्म होने पर देश तोड़ने की बात करते थे, उनको भी नाजनीन ने करारा जवाब दिया था।

भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह ने नाजनीन अंसारी को पत्र भेजकर 370 की समाप्ति पर समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया है। अमित शाह द्वारा 06 सितम्बर 2019 को पत्र भेजा गया था जो 18 सितम्बर 2019 को प्राप्त हुआ। पत्र में गृह मंत्री ने लिखा है कि इस निर्णय से जम्मू एवं कश्मीर विकास की मुख्य धारा में सम्मिलित होगा और प्रगति पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed