फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   amit shah will road show in varanasi

अखिलेश-राहुल का तो टल गया लेकिन काशी में रोड शो करेंगे अमित शाह!

Sat, 11 Feb 2017 12:29 AM IST
टीम डि़जिटल,वाराणसी
टीम डि़जिटल,वाराणसी Updated Sat, 11 Feb 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
amit shah will road show in varanasi
तैयारियों में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, खुली जीप पर अमित शाह के साथ होंगे सिर्फ प्रत्याशी - फोटो : फाइल फोटो
वाराणसी में राहुल गांधी और अखिलेश यादव का प्रस्तावित रोड शो तमाम तैयारियों के बाद स्थगित हो गया लेकिन खबर है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यहां रोड शो करेंगे। 
विज्ञापन


 भाजपा में एक तरफ टिकट बंटवारे से उपजे असंतोष को थामने की मशक्कत चल रही है, वहीं दूसरी तरफ चुनावी मुहिम को धार देने के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के प्रस्तावित रोड शो की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


रूट प्लान पर अंदरखाने जो तैयारी है, वह खासकर शहर उत्तरी, दक्षिणी और कैंट विधानसभा क्षेत्र पर केंद्रित है। रूट इस तरह प्लान करने की तैयारी है कि रोड शो शहर उत्तरी, दक्षिणी और कैंट विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरे। खुली जीप पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ सिर्फ तीनों विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी भी कोशिश है कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो के दौरान एक-एक जगह संक्षिप्त सभा भी हो। हालांकि अभी इस बारे में रणनीतिकार किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाए हैं न ही पार्टी नेतृत्व की ओर से कोई सहमति दी गई है।

लेकिन, पार्टी सूत्रों का दावा है कि जल्द ही इस बारे में सब कुछ तय हो जाएगा। पीएम के संसदीय क्षेत्र की पांच समेत वाराणसी की सभी आठ सीटों पर पार्टी की विशेष नजर है।
टिकट की घोषणा के बाद अब तक दक्षिणी, उत्तरी और कैंट में असंतोष की स्थिति अधिक देखी गई। लिहाजा, पार्टी अध्यक्ष के रोड शो के जरिए फिजा बनाने के लिए इन्हीं विधानसभा क्षेत्रों को केंद्र में रखा जाएगा।

नामांकन दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रोड शो का अंतिम प्रारूप जारी होगा। उसके पहले पार्टी के रणनीतिकार इस कोशिश में भी हैं कि टिकट बंटवारे से उपजे असंतोष को जिस भी तरह जितना भी कम किया जा सके, किया जाए। 


 

मार्च के पहले हफ्ते में पूर्वांचल में जोर पकड़ेगा प्रचार

amit shah will road show in varanasi
pm modi rally
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी, जौनपुर और मिर्जापुर में तीन से पांच मार्च तक सभाएं करेंगे, जबकि चार मार्च को बसपा सुप्रीमो मायावती की भी सभा होनी है। वहीं सपा अध्यक्ष व सीएम अखिलेश यादव और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का साझा रोड शो भी होगा।

वाराणसी में 11 फरवरी को प्रस्तावित रोड शो को स्थगित कर दिया गया। जल्द ही नए तारीख का एलान होगा। 11 फरवरी को जहां रोड शो रद्द होने के पीछे की वजह रविदास जयंती में उमड़ने वाली भीड़ को बताया जा रहा है, वहीं सच्चाई यह भी है कि 11 को मुख्यमंत्री की मुरादाबाद, रामपुर व बरेली में सात सभाएं पहले से ही प्रस्तावित हैं।

राहुल गांधी सीएम  अखिलेश की व्यस्तता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में राहुल अकेले रोड शो कर ऐसा कोई संदेश नहीं देना चाहते थे, जिससे लगे कि दोनों नेताओं में सामंजस्य का अभाव है।  

इसके अलावा एक तथ्य यह भी है कि चूंकि वाराणसी में सातवें और आखिरी चरण में मतदान होना है, इसलिए सपा और कांग्रेस नेता इसे फरवरी के आखिरी सप्ताह में रखने पर विचार कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed