फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amit shah says that PM modi fulfill the demand of indian farmers

मिर्जापुर में बोले अमित शाह, पीएम मोदी ने किसानों की 70 साल पुरानी मांग पूरी की

Wed, 04 Jul 2018 07:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 04 Jul 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
Amit shah says that PM modi fulfill the demand of indian farmers
मिर्जापुर में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मिर्जापुर में बुधवार को पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने फसल की लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का फैसला कर किसानों की सात दशक की मांग पूरी की है।
विज्ञापन


आजादी के बाद से किसान इसकी मांग करते आ रहे थे। किसानों की लिए यह बहुत बड़ा दिन है। यह फैसला ऐतिहासिक है। शाह विंध्याचल के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों को अधिकार से वंचित रखा गया था। कई सालों तक किसानों के आंदोलन हुए। किसान शहीद हुए, लेकिन किसी सरकार ने ऐसा करने का साहस नहीं किया था। सरकार के इस फैसले से छोटे किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार वादों को पूरा करती आ रही है। किसानों की माली हालत में सुधार करने, गांवों को टूटने से बचाने के लिए बड़े कदम उठाए गए। इससे पहले यूरिया की कालाबाजारी रोकी गई। इसकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई। खाद के दामों में कटौती की गई।


बीमा योजना शुरू की गई। सिंचाई की परियोजनाओं को पूरा किया गया। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की हर तरह से मदद कर रही है। किसानों की माली हालत सुधरती है, तो खेत मजदूरों ही हालत में भी सुधार आता है।

भाजपा अध्यक्ष होने के नाते वह सरकार के फैसले से बेहद खुश हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed