फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amit Shah said Aurangzeb demolished temple and PM Modi built corridor in varanasi

Amit Shah: औरंगजेब ने तोड़वाया था मंदिर, पीएम मोदी ने बनवाया कॉरिडोर; वाराणसी में बोले गृह मंत्री

Thu, 25 Apr 2024 08:30 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 25 Apr 2024 08:30 AM IST
सार

गृह मंत्री ने बुधवार को महमूरगंज के मोतीझील में पीएम नरेंद्र मोदी और वाराणसी से भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कि पीएम जब भी काशी आए हैं। हर बार सौगातें लेकर आए हैं।

विज्ञापन
Amit Shah said Aurangzeb demolished temple and PM Modi built corridor in varanasi
Amit Shah In Varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी दौरे पर आए गृह मंत्री अमित शाह ने मोतीझील मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि औरगंजेब ने बाबा विश्वनाथ का मंदिर तोड़वाया था तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉरिडोर बनवाकर बाबा का भव्य दरबार सजा दिया। काशी में रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, रिंग रोड, बिजली की लाइनें अंडरग्राउंड की, बीएचयू में टाटा कैंसर, कई फ्लाईओवर, घाटों का सुंदरीकरण कर नमो घाट का निर्माण, मां गंगा को स्वच्छ कर आचमन के लायक बनाया। 

विज्ञापन


काशी के हर एथलीट की ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई। ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर, एयरपोर्ट को आधुनिक बनाया जा रहा, गंगा पुल और रेलवे स्टेशन को और बेहतर बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा कि वह जब भी काशी आए हैं। हर बार सौगातें लेकर आए हैं। आप देखिए काशी की शक्ल और सूरत दोनों बदल चुकी है। काशी अध्यात्म की नगरी है, उन्होंने इसके अध्यात्म को आगे बढ़ाने का काम किया है। विश्व की सबसे आधुनिक नगरी बनाने का काम किया है। छोटे- बड़े 75 हजार उधोग तैयार हुए और तीन लाख लोगों को रोजगार मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हर दूसरी लाइन में लिया काशी के सांसद मोदी का नाम

मोतीझील में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान अपने संबोधन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हर दूसरी लाइन में काशी के सांसद नरेंद्र मोदी का नाम लेते रहे। ऐसा लगा कि चुनाव से पहले देश के गृहमंत्री काशी के सांसद का रिपोर्ट कॉर्ड जनता के सामने रखने आए हैं।

अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि नरेंद्र मोदी के पहले चुनाव 2014 फिर 2019 में कार्यालय के उद्घाटन करने का सौभाग्य मिला और अब 2024 में फिर आया हूं। महामना मदन मोहन मालवीय, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, संत रविदास, तुलसीदास, जैन तीर्थंकर, लक्ष्मीबाई जैसे महापुरुषों ने दुनिया को राह दिखाने का काम किया। पद्म विभूषण, पद्म श्री और भारत रत्न से अलंकृत होने वालों की संख्या बहुत है। काशी कला, विद्या और मोक्ष की नगरी है।

काशी तो अध्यात्म की नगरी है

काशी के सांसद नरेंद्र मोदी ने रिंग रोड और फ्लाईओवर का जाल बिछा दिया है। बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर से देश-दुनिया में काशी का मान-सम्मान बढ़ा। अस्पताल, घाटों का सुंदरीकरण, रुद्राक्ष सेंटर, फोरलेन, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प कराया गया।

अमित शाह ने प्रधानमंत्री के आध्यात्मिक जुड़ाव को सामने रखा और कहा कि काशी तो अध्यात्म की नगरी है। आपके सांसद इसके अध्यात्म को आगे बढ़ा रहे हैं। इसे आधुनिक नगरी के रूप में विकसित कर रहे हैं। काशी की धरती से आध्यात्मिक शक्ति लेकर वह देश के विकास कार्य कर रहे हैं। मां गंगा के बुलावे पर वह काशी आए थे और उन्होंने फिर मां गंगा को स्वच्छ कर इसे आचमन के लायक बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed