{"_id":"663edf19ba00956b69090e36","slug":"amit-shah-and-cm-yogi-in-varanasi-to-inspect-preparations-for-pm-modi-road-show-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: आज काशी में होंगे गृहमंत्री शाह व सीएम योगी, पीएम के रोड शो की तैयारियों को लेकर करेंगे बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: आज काशी में होंगे गृहमंत्री शाह व सीएम योगी, पीएम के रोड शो की तैयारियों को लेकर करेंगे बैठक
Sat, 11 May 2024 08:29 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 11 May 2024 08:29 AM IST
सार
काशी में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम करने के साथ ही रोड शो के भव्य स्वागत की तैयारी है। इसी क्रम में गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी शनिवार को शहर में होंगे। वे तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : एएनआई/अमर उजाला (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को शहर में होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो की तैयारियों को लेकर नदेसर के एक निजी होटल में बैठक करेंगे। बैठक में रोडशो के रूट को लेकर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रधानमंत्री के ठहरने व उनके कार्यक्रम और उनके नामांकन में रहने वाले प्रस्तावकों के नामों पर चर्चा होगी। इसके अलावा गृहमंत्री और मुख्यमंत्री की दश्वामेध घाट पर गंगा आरती और ड्रोन शो कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। 13 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो है और 14 मई को वह नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के रोड शो का मार्ग लगभग तय हो गया है। मगर अभी प्रस्तावकों के नाम पर मुहर लगनी है। इन्हीं तैयारियों को लेकर शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। नदेसर स्थित एक निजी होटल में दो बैठकें करेंगे। बैठक में प्रधानमंत्री के दो दिनों के कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत करेंगे यह तय हो चुका है। मगर वापसी का रूट अब तक तय नहीं है। इसे लेकर भी शनिवार की बैठक में चर्चा की जाएगी।