फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   American research student accused of trying to rape in custody

अमेरिकी शोध छात्रा से रेप की कोशिश का एक आरोपी हिरासत में

Sun, 10 May 2015 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Sun, 10 May 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
American research student accused of trying to rape in custody
बीएचयू कैंपस में भारतीय मूल की अमेरिकी शोध छात्रा से रेप व अपहरण की कोशिश और चेन-मोबाइल लूट के  मामले में पुलिस की हद दर्जे की लापरवाही सामने आई है। पहले तो पुलिस ने पीड़ित को चुप रहने की हिदायत दी। वह छह दिनों तक थाने पर दौड़ती रही लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी।
विज्ञापन


आखिरकार जब उसने एसएसपी से गुहार लगाई तब जाकर लंका पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मामला तूल पकड़ने पर अब पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र एवं देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बीएचयू में हुई इस शर्मनाक घटना से आहत छात्रा शोध छोड़कर अमेरिका चली गई है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस मामले में बीएचयू प्रशासन से जानकारी ली है।
विज्ञापन


वाकया बीते 22 अप्रैल की रात साढ़े सात बजे की है। अमेरिका के न्यू जर्सी निवासी और मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली युवती बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में रस शास्त्र विभाग में प्रो. केआरसी रेड्डी के निर्देशन में रिसर्च कर रही थी। पीड़ित शोध छात्रा के साथ कैंपस में ही पांच आरोपियों ने पहले घेरकर छेड़छाड़, फिर रेप की कोशिश की और इसी के साथ खींचकर ले जाने लगे। छात्रा के ही सुरक्षात्मक प्रयासों के बाद असफल होने पर सोने की चेन और मोबाइल लूटकर भाग गए। किसी तरह बचकर लंका थाने पहुंची छात्रा ने तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने छह दिन तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर गुहार लगाई। कप्तान के निर्देश पर पुूलिस ने 28 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन एक भी आरोपी पकड़े नहीं जा सके। महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में पुरुष डॉक्टरों ने उनका मेडिकल टेस्ट किया। जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ऐसे मामलों में महिला डॉक्टर ही जांच करेंगी। युवती का कहना है कि काफ ी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। महिला ने शुक्रवार को एक अखबार को ई मेल में पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। वाराणसी में बीएचयू जैसी सुरक्षित स्थान पर भी महिलाएं असुरक्षित हैं।


बीएचयू के चीफ प्राक्टर, प्रो. सत्येंद्र सिंह ने कहा कि छात्रा से हुई घटना की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को उसी दिन हो गई थी। छात्रा एग्रीकल्चर फार्म हाउस के पास घूमने चली गई थी। बाहरी लोग बाउंड्री के अंदर प्रवेश कर उनके साथ धक्का-मुक्की किए और चेन लूटकर भाग गए। छात्रा से उसी दिन लिखित मांगा गया था ताकि लंका थाने में शिकायत दर्ज करा दी जाए लेकिन उन्होंने कुछ भी लिखकर देने से इंकार कर दिया और चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed