{"_id":"5aa408b94f1c1ba6758b4a17","slug":"ambedkar-statue-vandalized-in-purvanchal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में 24 घंटे में अराजक तत्वों ने तोड़ी डाली अंबेडकर की तीन प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में 24 घंटे में अराजक तत्वों ने तोड़ी डाली अंबेडकर की तीन प्रतिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकर की क्षतिग्रस्त प्रतिमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिपुरा में मूर्ति तोड़ने का क्रम लगातार जारी है। आए दिन देश में कहीं न कहीं मूर्ति तोड़ने की घटना हो जाती है। यूपी के पूर्वांचल में पिछले 24 घंटे के अंदर तीन जिलों में डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा अराजक तत्वों ने तोड़ दी।
आज़मगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के राजापट्टी गांव में में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ी दी गई। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के राजापट्टी गांव में दो बीघा से अधिक ग्राम समाज की जमीन थी। जमीन के एक हिस्से में डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है।
जबकि दूसरे छोर पर रामअवध राम का विद्यालय चलता है। ग्राम समाज के उस जमीन में गांव के तेरह लोगों को पट्टा कर दिया गया है। जिसमें से रामप्रकाश यादव अपने हिस्से की जमीन को जोतकर उसमें गेहूं बो दिया है। रामप्रकाश सहित अन्य को बेदखल कराने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
इन लोगों ने साजिश रचकर शुक्रवार की रात को अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़वा दिया। शनिवार की सुबह लोगों को इसके बारे में पता चला। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो यह लोग दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की बजाय पहले पट्टेधारकों को जमीन से बेदखल करने का मांग करने लगे।
पुलिस ने प्रतिमा की मरम्मत और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। वहीं पुलिस ने दोपहर बाद दूसरी प्रतिमा भी लगवा दी। साथ ही तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जांच में सामने आया है कि गांव का माहौल खराब करने और ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा जमाने के उद्देश्य से अंबेडकर की प्रतिमा तोड़वा दी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि अगले वर्ष होने वाले चुनाव को देखते हुए पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने और जमीन से पट्टाधारकों को बेदखल करवाने के लिए साजिश रची गई थी। एसपी ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के जरिए आरोपियों के नाम का खुलासा किया जाएगा।

जौनपुर में अराजक तत्वों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा
ढकी गई अंबेडकर प्रतिमा
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के आकोपुर गांव में स्थापित डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा शनिवार को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। टूटी प्रतिमा की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।
गांव में तनाव देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। दोपहर में गांव के लोगों को पता चला कि डा. अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी गई है। इस खबर पर गांव के लोग पहुंच गए और तनाव की स्थिति बनने लगी। किसी तरह की हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस भी पहुंच गई।
क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं रामभवन यादव भी पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। आरोपी पर कार्रवाई मूर्ति की मरम्मत का उन्होंने आश्वासन दिया। इस पर लोग शांत हुए।
गांव में माहौल न बिगड़े, इस आशंका से मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई। क्षेत्राधिकारी का कहना है कि जिन शरारती तत्वों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त की है, उनकी तलाश की जा रही है।

मऊ में अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मठमुहम्मदपुर गांवके सुखनन्दन इंटर कालेज के समीप स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी।
प्रतिमा की एक उंगली टूट गई थी। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर लोगों ने गुस्सा जताया और इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत करा दी। सीओ ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
शनिवार की सुबह लोगों ने देखा कि अंबेडकर प्रतिमा के एक हाथ की उंगली जमीन पर पड़ी है। थोड़ी देर में यह बात गांव में फैल गई। सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों ने सूचना पुलिस और जिलाधिकारी को दी। कुछ ही देर में नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, हलका लेखपाल, पुलिस पहुंच गई।
नायब तहसीलदार शशि भूषण पाठक ने आनन-फानन में मूर्ति की मरम्मत कराई। ग्राम प्रधान राजकोमल राजभर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ अरशद जमाल सिद्दीकी ने बताया कि अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।