फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ambedkar statue damaged in sonbhadra

डॉ आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

Mon, 17 Feb 2020 05:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 17 Feb 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue damaged in sonbhadra
मौके पर मौजूद पुलिस और लोग । - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद इलाके के लोगों ने जमकर हंगामा किया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही नई मूर्ति लगवाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कमालसेंपुर कोलौरा गांव के मैदान के पास डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। सोमवार की सुबह में टहलने निकले ग्रामीणों ने देखा कि बाबा साहेब की मूर्ति के दोनों हाथ क्षतिग्रस्त हैं। इसकी सूचना कुछ ही देर में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन


जहां विधानसभा प्रभारी धर्म सिंह, बसपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार, सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय, विधानसभा अध्यक्ष भरत राजभर, संतोष राजभर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रतिमा स्थल पर पहुंच गए। उधर मनबढ़ों द्वारा किए गए इस कृत्य की जानकारी होते ही पुलिस उपाधीक्षक नंदलाल, एसडीएम सीएल सोनकर, कोतवाल नीरज कुमार पाठक पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आक्रोशित लोगों का विरोध का सामना करना पड़ा। जहां एसडीएम सीएल सोनकर द्वारा मनबढ़ों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सीओ नंदलाल ने नई मूर्ति लगवाने का आश्वासन दिया, तब लोग शांत हुए।

एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना सीएल सोनकर ने बताया कि जल्द ही यहां नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए आर्डर कर दिया गया है। प्रतिमा आने पर उसे स्थापित कर दिया जाएगा। सीओ मुहम्मदाबाद नंदलाल ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा 11 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसकी जांच चल रही है।

ऐसी हरकत पहले भी में कर चुके हैं मनबढ़
स्थानीय लोगों का कहना था कि भारतीय संविधान को लिखने वाले बाबा साहब भीम राव आंबेडकर एक महापुरुष थे। उनके साथ की गई यह हरकत मानवता को शर्मसार करती है। प्रतिमा के साथ मनबढ़ों द्वारा पहली बार ऐसी घटना नहीं की गई, बल्कि इससे पूर्व भी पांच बार मनबढ़ घटना को अंजाम दे चुके हैं। इसकी शिकायत थाने पर की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया था लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना उसी का नतीजा है। अपराधी प्रवृति के लोगों का हौसला बढ़ गया है। इसके लिए पुलिस जिम्मेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed