फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ambedkar statue broken in varanasi

बनारस में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, विरोध में पथराव पर पुलिस ने पीटा

Tue, 06 Nov 2018 08:38 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 06 Nov 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue broken in varanasi
हंगामा करते लोग - फोटो : amar ujala
बनारस के जंसा थाना अंतर्गत चौखंडी गांव में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर मंगलवार सुबह दलित बस्ती के लोग भड़क गए। भाऊपुर-कालिका धाम मार्ग पर ईंट-पत्थर रख कर सभी ने प्रशासन विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन देने पर लोग शांत हो गए। इसके थोड़ी देर बाद मामले ने फिर तूल पकड़ लिया और पथराव हो गया। पुलिस ने उपद्रवियों को दौड़ा कर लाठियों से पीटा। प्रकरण में संदीप राम की तहरीर पर जंसा थाने में सात पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने से नाराज होकर सड़क जाम करने वालों को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा शांत करा दिया था। इसके थोड़ी ही देर बाद लोहता स्थित एक संस्था के लोग पहुंचे तो दलित बस्ती के लोग भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि ये सभी नजदीक की बस्ती में एक धर्मस्थल को क्षतिग्रस्त करने के लिए जुलूस की शक्ल में जाने लगे। इसे देख दूसरी बस्ती के लोग सामने आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया।

इस पर पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को लाठियों से पीट कर खदेड़ना शुरू किया। तकरीबन पांच घंटे बाद नई आंबेडकर प्रतिमा स्थापित होने के बाद माहौल शांत हुआ। तनाव को देखते हुए गांव में एहतियातन फोर्स तैनात की गई है।

दो साल में तीसरी बार क्षतिग्रस्त की गई प्रतिमा

Ambedkar statue broken in varanasi
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
चौखंडी गांव में तालाब के भीटा की जमीन पर स्थापित की गई आंबेडकर प्रतिमा दो साल में तीसरी बार क्षतिग्रस्त की गई है। इसके चलते गांव और आसपास में जातीय तनाव बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के संभ्रांत लोगों का कहना है कि तालाब के भीटा की जमीन पर प्रतिमा कैसे स्थापित कर दी गई? वहीं इस सवाल का जवाब मंगलवार को मौके पर मौजूद राजस्व विभाग के अधिकारियों के पास भी नहीं था।

उधर, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तालाब के भीटा की जमीन पर अवैध कब्जे के लिए आंबेडकर प्रतिमा स्थापित की गई है। जहां आंबेडकर प्रतिमा स्थापित की गई है, वहां सपा शासन के दौरान पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया था।

बाद में दलित बस्ती के लोगों के विरोध पर उपकेंद्र अन्यत्र ले जाया गया। इस संबंध में एसडीएम राजातालाब अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग के अधिकारियों से भीटा की जमीन से संबंधित रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed