फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ambedkar statue broken in mau and jaunpur

UP: जौनपुर और मऊ में अराजक तत्वों ने तोड़ दी अंबेडकर प्रतिमा

Wed, 28 Mar 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर/मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर/मऊ Updated Wed, 28 Mar 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
ambedkar statue broken in mau and jaunpur
खरगजेपुर गांव में स्थापित थी प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
यूपी में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को निशाना बनाने का मामला थम नहीं नहीं रहा। सोमवार की रात अराजक तत्वों ने जौनपुर और मऊ में अंबेडकर की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त कर दीं। जानकारी होने पर मंगलवार सुबह लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जौनपुर में नई प्रतिमा स्थापित कराकर और मऊ में मरम्मत करवा कर लोगों का गुस्सा शांत कराया। दोनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


जौनपुर में गौराबादशाहपुर के बंजारेपुर गांव में सोमवार रात डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अराजक तत्वों ने तोड़ दी। सुबह जानकारी होते ही भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने नई प्रतिमा लगवाने और आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया तो लोग शांत हुए। दोपहर तीन बजे तक पुलिस, ग्राम प्रधान की मदद से 26 हजार की नई प्रतिमा लाकर लगवा दी गई। पुलिस ने जेपी गौतम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मऊ में खरगेजपुर गांव में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा के एक हाथ की अंगुली तोड़ दी गई। मंगलवार को सुबह जानकारी होने भीड़ जुट गई और लोगों ने हो-हल्ला मचाया। सूचना पर सीओ राजकुमार और सरायलखंसी पुलिस पहुंच गई।


पुलिस ने प्रतिमा की मरम्मत कराकर लोगों को शांत कराया। सीओ ने बताया कि अंबेडकर प्रतिमा की अंगुली तोड़ दी गई थी। इसकी मरम्मत करा दी गई। मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed