{"_id":"5ac8c8e04f1c1bcd618b624b","slug":"ambedkar-statue-broken-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में अराजक तत्वों ने तोड़ दी आंबेडकर प्रतिमा, ग्रामीणों के आक्रोश के आगे पुलिस दिखी बेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में अराजक तत्वों ने तोड़ दी आंबेडकर प्रतिमा, ग्रामीणों के आक्रोश के आगे पुलिस दिखी बेबस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 07 Apr 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
आंबेडकर प्रतिमा
- फोटो : अमर उजाला
देश में महापुरूषों की प्रतिमा तोड़े जाने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। अब उत्तर प्रदेश के बलिया में शुक्रवार की रात आंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देख दलितों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
प्रतिमा तोड़े जाने की जानकारी होने पर बसपा के कई नेता भी गांव में पहुंच गए। नगरा थाना क्षेत्र के ढेकवारी गांव में ढेकवारी गांव में सम्पर्क मार्ग के किनारे डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई है।
शनिवार की सुबह गांव के कुछ लोग जब प्रतिमा के पास पहुंचे तो क्षतिग्रस्त देखी। खबर गांव में फैलते ही सैकड़ों लोग प्रतिमा के पास इकट्ठा हो गए। दलितों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त की जानकारी बसपा के जिलाध्यक्ष विनोद सेहरा सहित अन्य नेताओं को और नगरा पुलिस को भी दी।
विज्ञापन
जानकारी होते ही बसपा जिलाध्यक्ष के अलावा अन्य नेता ढेकवारी गांव पहुंच गए। वहीं सूचना पर क्षेत्राधिकारी रसड़ा अवधेश चौधरी, नगरा पुलिस के साथ पहुंच गए। गांव में आक्रोशित लोगों को संभालने में पुलिस भी हांफने लगी।
सीओ ने बसपा नेताओं से काफी देर तक वार्ता कर प्रतिमा मरम्मत व दोषियों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया तब जाकर बसपा नेता व कार्यकर्ता शांत हुए। पुलिस को बसपा नेताओं ने अज्ञात के विरुद्ध प्रतिमा क्षतिग्रस्त की तहरीर दी है।
प्रतिमा की सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। बता दें कि नगरा थाना क्षेत्र में प्रतिमा तोड़े जाने की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व खरुआव गांव में हनुमान की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया था।