यूपी : अराजकतत्वों ने दो स्थानों पर तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के दो जिलों में में अराजकतत्वों द्वारा आंबेडकर प्रतिमा तोड़ने का मामाला सामने आया है। जहां एक तरफ जौनपुर में एक ही स्थान पर लगी प्रतिमा को तीसरा बार तोड़ा गया है, वहीं, आजमगढ़ में भी माहौल बिगाड़ने के लिए आंबेडकर प्रतिमा तोड़ दी गई।
मछलीशहर थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर में गुरुवार की देर रात में अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा तोड़ दी। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर टूटी हुई प्रतिमा पर गई तो गांव में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने विरोध करते हुए बरईपार मार्ग पर जाम लगा दिया।
सूचना पाकर पहुंची मछलीशहर पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन लोग नई प्रतिमा लगाने की जिद पर अड़े हैं। वहीं मौके पर पहुंचे नेता अमर बहादुर गौतम और विजयशंकर के साथ हरिनाथ यादव ने नई प्रतिमा लगाने का विरोध किया।
नेता और ग्रामीणों में विरोधाभास
अमर बहादुर का कहना है कि भूमि की पैमाइश कराने के बाद ही नई प्रतिमा लगाई जाएं। क्षेत्राधिकारी विजय सिंह ने नेता को आश्वासन दिया कि प्रतिमा लगाने के बाद पैमाइश कराई जाएगी। उधर ग्रामीणों ने जाम खत्म नहीं किया है। वे नई प्रतिमा लगाने की मांग पर अड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तीसरी बार आंबेडकर प्रतिमा तोड़ी गई है।
आजमगढ़ में माहौल बिगाड़ने का प्रयास
वहीं, आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के लोनियाडीह गांव में स्थापित आंबेडकर प्रतिमा को गुरुवार रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार सुबह क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देख कर ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।