फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ambedakar statue broken and people ruckus at police station in azamgarh

यूपीः आंबेडकर प्रतिमा तोड़ने पर मचा बवाल, जानिए इसके पीछे था किसका हाथ

Fri, 01 Feb 2019 09:25 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 01 Feb 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
Ambedakar statue broken and people ruckus at police station in azamgarh
हंगामे के दौरान मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक बार फिर से आंबेडकर प्रतिमा को तोड़ने का मामाला सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव किया। साथ ही लोगों ने जमकर नारेबाजी की।  
विज्ञापन


जिले के अहरौला थाने के माहुल पुलिस चौकी के ठीक सामने स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को गुरुवार की सुबह एकयुवक ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे चौकी प्रभारी सहित सिपाही पर भी लोगों ने हमला बोल दिया और पुलिस चौकी में पथराव कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची डायल 100 की जीप सहित अन्य लोगों की कार, बाइक आदि में तोड़फोड़ करते हुए बाजार बंद कराकर माहुल चौक पर चक्का जाम कर दिया। साथ ही आगजनी भी की गई। चौक जाम होने से कई प्रमुख मार्गों की यातायात व्यवस्था ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपद्रवियों ने जमकर सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स लेकर डीएम शिवाकांत द्विवेदी और एसपी बबलू कुमार अहरौला थाने पहुंचे। करीब आठ घंटे बाद शाम तीन बजे नई प्रतिमा लगाए जाने के बाद जाम स्वत: समाप्त हो गया। घटना के संबंध में इमामगढ़ माहुल के रहने वाले मिठाईलाल ने तीन नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है।

एसपी बबलू कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी आलोक पांडेय पुलिस हिरासत में है। बातचीत से उसका दीमागी संतुलन ठीक नहीं लग रहा। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। उपद्रव करने वालों की पहचान की जा रही। कानून से खिलवाड़ करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। चाहे वह जो भी हो।

मानसिक रुप से बीमार युवक ने लोहो के रॉड से तोड़ दी प्रतिमा

Ambedakar statue broken and people ruckus at police station in azamgarh
माहुल कस्बे में तोड़ी गई आंबेडकर प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
अहरौला थाने के पूरामया पांडेय गांव निवासी आलोक पांडेय (25) पुत्र महेंद्र की दीमागी हालत बीते चार वर्षों से खराब चल रही, उसका दवा इलाज हो रहा। उसका मकान नगर पंचायत माहुल से सटा हुआ है। गुरुवार की सुबह करीब सात बजे आलोक माहुल कस्बे में पहुंचा और पुलिस चौकी के सामने स्थित डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को लोहे की राड से तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रतिमा तोड़कर आलोक जाने लगा, तभी दलित समुदाय के लोग उसे पकड़कर पीटने लगे। मामला पुलिस चौकी के सामने का होने से चौकी प्रभारी राजेश मौर्य एक सिपाही को लेकर पहुंचे और भीड़ से आलोक को बचाने का प्रयास किया तो लोग और उग्र होकर तांडव करने लगे।

मुख्य चौक माहुल को जाम कर दिया। जिससे फूलपुर, अंबारी, पवई और बूढऩपुर मार्ग पर यातायात ठप हो गया। विवाद तब समाप्त हुआ जब शाम करीब तीन बजे पुलिसवालों ने नई प्रतिमा लगवा दिया। जाम खुलने के साथ ही इन प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बहाल हो गई। 

सरकार की लगी होर्डिंग भी फाड़े

Ambedakar statue broken and people ruckus at police station in azamgarh
फाड़े गए होर्डिंग - फोटो : amar ujala
इसी बीच पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव मौके पर पहुंचे। उनके पहुचंते ही आक्रोशित लोगों ने माहुल स्थित पवई रोड पर लगी होर्डिंग को लाठी-डंडे और ईंट पत्थर मारकर फाड़ डाले। वहीं, इसके पहले कुरैशी चौक और खान चौक पर जाम कर रहे आक्रोशित लोगों ने नगर पंचायत द्वारा लगाए गए स्व्च्छता अभियान और भाजपा के लगे होर्डिंग एवं बैनर को फाड़ कर फेंक दिया।

साथ ही सरकार विरोधी और पुलिस विरोधी नारे लगाए गए। उपद्रवियों द्वारा माहुल पुलिस चौकी में ईंट पत्थर तोड़-फोड़ की गई। इसके बाद चौकी इंचार्ज की बाइक की टंकी को पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed