फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amarnath Tragedy varanasi samajwadi party leader Shalini Yadav narrowly survived in amarnath cloudbrust

Amarnath Tragedy: हादसे में बाल-बाल बचीं सपा नेता शालिनी यादव, बोलीं- बाबा बर्फानी की कृपा से बच गए सुरक्षित

Sun, 10 Jul 2022 02:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 10 Jul 2022 02:43 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी की नेता शालिनी यादव ने  बताया कि हादसे के कुछ घंटे पहले ही अमरनाथ गुफा से निकली थीं। जैसे ही वह बेस यूनिट बालटाल पहुंचीं तो उनको हादसे की जानकारी मिली। 

विज्ञापन
Amarnath Tragedy varanasi samajwadi party leader Shalini Yadav narrowly survived in amarnath cloudbrust
शालिनी यादव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी की नेता शालिनी यादव बाबा बर्फानी की यात्रा से सकुशल वापस बेस यूनिट बालटाल लौट आई हैं। फोन पर बातचीत के दौरान शालिनी ने बताया कि वह हादसे के कुछ घंटे पहले ही अमरनाथ गुफा से निकली थीं। जैसे ही वह बेस यूनिट बालटाल पहुंचीं तो उनको हादसे की जानकारी मिली।

विज्ञापन


उन्होंने बाबा बर्फानी और बाबा विश्वनाथ का आभार जताया और हादसे में मरने वालों के प्रति दुख प्रकट किया।  शालिनी यादव ने यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह बारिश के कारण दो दिन बाद गुफा के लिए निकलीं थीं। कई दिनों से बरसात के कारण पहाड़ों के रास्ते में कीचड़ और फिसलन थी।
विज्ञापन


सुरक्षाबल के जवान मुस्तैदी से हर जगह सुरक्षा व सहायता में लगे थे। दो दिन के लिए दर्शन यात्रा प्रशासन ने स्थगित की थी। इसके बाद जब यात्रा शुरू हुई तो पहला ही जत्था हम लोगों का था। दोपहर में पहुंचने के बाद दर्शन के बाद मेरी तबीयत बिगड़ने से हम लोगों ने तत्काल लौटने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शायद यह महादेव की ही मर्जी थी क्योंकि चंद घंटों बाद जब हम बेस कैंप बालटाल पहुंचे तो हादसे की खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया। बाबा अमरनाथ की कृपा से हम सुरक्षित व सकुशल बालटाल के रास्ते श्रीनगर आ गए।

सुरक्षित हैं बनारस से जाने वाले 
केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के सतीश चंद्र मिश्र ने बताया कि उनके छोटे भाई उमेश चंद्र मिश्र भी अमरनाथ की यात्रा पर गए थे। हादसे के बाद हम सभी लोग परेशान थे, उनके फोन पर संपर्क नहीं हो रहा था। कल रात को उनसे संपर्क हुआ और उन्होंने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं। बताया कि बनारस से जाने वाले श्रद्धालु और सेवादारों का जत्था हादसे में सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed