{"_id":"631cd5eb165b254dba02b17e","slug":"amar-ujala-teacher-best-award-varanasi-commissioner-deepak-agarwal-online-education","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला शिक्षक श्रेष्ठ सम्मान: कमिश्नर दीपक अग्रवाल बोले- ऑनलाइन शिक्षा के दौर में चुनौतियां अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला शिक्षक श्रेष्ठ सम्मान: कमिश्नर दीपक अग्रवाल बोले- ऑनलाइन शिक्षा के दौर में चुनौतियां अधिक
Sat, 10 Sep 2022 11:52 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:52 PM IST
सार
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने अमर उजाला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गुरुओं को ईयरबुक और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा के दौर में शिक्षकों के सामने बहुत सी चुनौतियां हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला की ओर से खेल, शिक्षा, संगीत आदि की विधाओं से जुड़े शिक्षकों को शिक्षक श्रेष्ठ सम्मान से नवाजा गया। बतौर मुख्य अतिथि कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने अमर उजाला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गुरुओं को ईयरबुक और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा के दौर में शिक्षकों के सामने बहुत सी चुनौतियां हैं, इससे निपटने के लिए उन्हें हर समय अपडेट रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
बीएचयू, माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय, खेल, संगीत आदि क्षेत्रों में बेहतर और प्रेरणादायी कार्य करने वाले शिक्षकों को बधाई देते हुए कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कहा कि कोई भी देश स्किल, मानव संपदा की वजह से ही आगे बढ़ता है। हर किसी के जीवन में शिक्षकों का बड़ा योगदान होता है। हर शिक्षक हमेशा यही चाहता है कि उनके पढ़ाए छात्र सदैव सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन
जीवन में सीखने का प्रयास हमेशा करते रहना चाहिए। हर दिन कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। कार्यक्रम में कमिश्नर ने अपने छात्र जीवन में सफलता के लिए गुरुओं द्वारा बताई गई महत्वपूर्ण बातों का भी उल्लेख किया। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि भारत को विकसित देश बनाने में अपना शत प्रतिशत योगदान दें।
विज्ञापन
इनका हुआ सम्मान
- प्रो. ओमशंकर, विभागाध्यक्ष हृदय रोग विभाग, आईएमएस बीएचयू
- प्रो. सुनील कुमार राव, विभागाध्यक्ष, बाल रोग विभाग, आईएमएस बीएचयू
- वैद्य सुशील दूबे, आयुर्वेद संकाय, बीएचयू
- प्रो. सुनील विश्वकर्मा, ललित कला विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- प्रो. अमित शुक्ला, विभागाध्यक्ष ज्योतिष विभाग, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय
- प्रो. धर्मेंद्र सिंह, प्राचार्य, यूपी कॉलेज
- डॉ. अजय गुप्ता, राजकीय आयुर्वेद कॉलेज
- डॉ. उत्तमा दीक्षित, दृश्य कला संकाय, बीएचयू
- डॉ. गंगाधर राय, प्रधानाचार्य, राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज
- नईदा बेगम, प्रधानाचार्या, एओ मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज
- लाल कुमार, जूडो कोच, सिगरा स्टेडियम
- भैरव दत्त, फुटबॉल कोच, बरेका
- राजा पाठक, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय
- रविंद्र सिंह, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय भिटारी
- प्रीति त्रिवेदी, प्रधानाध्यापक, कंपोजिट स्कूल, महमूरगंज
- वीरभद्र, अध्यक्ष, डिवी वेलफेयर एसोसिएशन
- विकास महाराज, सरोद वादक
- वैभव मिश्रा, अंकित श्रीवास्तव, ट्राई टू फाइट फाउंडेशन
- अजय सिंह, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय लहिया
- चक्रधर चंद्र चौबे, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय नहवानीपुर
- ममता पटेल, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय मूंगवार
- राजेश सिंह, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय ककरहिया
- डॉ. हरेंद्र राय, प्रधानाचार्य, सनातन धर्म इंटर कॉलेज
- डॉ. प्रतिभा यादव, प्रधानाचार्य, आर्य महिला इंटर कॉलेज
- डॉ. आनंद प्रभा सिंह, प्रधानाचार्य, निवेदिता शिक्षा सदन इंटर कॉलेज