अमर उजाला इंपैक्ट: पद्मश्री मोहम्मद शाहिद के शिलापट्ट मामले में सीएम ने लिया संज्ञान, नगर निगम ने शुरू कराया काम
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान पद्मश्री मोहम्मद शाहिद के शिलापट्ट को कूड़े में फेंकने के मामले को अमर उजाला वाराणसी ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर संज्ञान लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी पद्मश्री प्रशांति सिंह ने अमर उजाला वाराणसी के ट्वीट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई लोगों को टैग करते हुए बृहस्पतिवार को रीट्वीट किया। इसके बाद सीएम ने इस पर संज्ञान लिया, जिसके बाद शाम छह बजे तक नगर निगम हरकत में आ गया।
परिणामस्वरूप पद्मश्री और ओलंपियन मोहम्मद शाहिद के शिलापट्ट स्थल को न सिर्फ साफ कराया, बल्कि उसको व्यवस्थित करने का काम शुरू हो गया। दरअसल, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद शाहिद के अपमान पर बास्केटबॉल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशांति सिंह ने रीट्वीट कर नाराजगी जताई। प्रशांति ने लिखा कि पद्मश्री मोहम्मद शाहिद मार्ग के शिलापट्ट को हटाया जाना बेहद गैर जिम्मेदाराना हरकत है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी टैग करते हुए इस मामले पर संज्ञान लेने की अपील की थी। बता दें कि तीन साल पहले वाराणसी के कचहरी चौराहे से एलटी कॉलेज तक की सड़क मोहम्मद शाहिद के नाम पर रखी गई है। जिसकी पहचान के लिए कचहरी चौराहे पर एक शिलापट्ट लगा है।
Extremely irresponsible act. world is Celebrating Olympian & #Olympics & on the other hand disrespectful attitude towards one of the all time great hockey wizard late shri Mohammad shahid. @WeAreTeamIndia @upendratiwari_ @narendramodi @myogioffice kindly look in to the matter. https://t.co/KVkKxe77SZ
— प्रशांति सिंह (@prashanti14) July 22, 2021