फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   amar ujala foundation blood donation camp today

आज फिर है मौकाः आइए, कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान करें

Tue, 25 Jul 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 25 Jul 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation blood donation camp today
आइए निकालिए डर, रक्तदान कर बने महादानी - फोटो : अमर उजाला
घर, परिवार त्याग कर दिन-रात सरहद की सुरक्षा के लिए सतत सक्रिय रणबांकुरों के शौर्य और पराक्रम के याद करने के लिए देश भर में कारगिल विजय दिवस मनाया जाएगा। वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल के 10 जिलों में यह दिन और खास होगा।
विज्ञापन


कारण, बुधवार को कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पूर्वांचल के इन सभी जिलों में रक्तदान शिविर ‘लहू देश के लिए’ आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


 वाराणसी के सर सुंदर लाल अस्पताल के डॉक्टर्स लाउंज में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी इस शिविर का उद्घाटन करेंगे, जबकि अन्य जिलों में जिलाधिकारी इसके लिए सहर्ष तैयार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपके पास मौका है, जब आप भी जांबाज सैनिकों को समर्पित इस दिवस पर एक यूनिट रक्तदान कर किसी की जिंदगी को बचा सकते हैं। आप अपने-अपने जिलों में रक्तदान-महादान के पुनीत कार्य में शामिल होकर जीवनदान दे सकते हैं।

जौनपुर, मऊ, गाजीपुर और आजमगढ़ में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर, मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल के ब्लड बैंक, चंदौली के मुगलसराय में राजकीय महिला जिला चिकित्सालय, भदोही के ज्ञानपुर में महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल, बलिया में जिला चिकित्सालय और सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में सीएमओ आफिस स्थित ब्लड बैंक में में भी शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों के लिए सभी जगह खासा उत्साह है।

रक्तदान से पहले इन बातों का रखें ख्याल

amar ujala foundation blood donation camp today
अमर उलाला फाउंडेशन
- रक्तदान करने से पहले रात में पूरी नींद सोएं
- रक्तदान से पहले नाश्ता करें और पानी भी खूब पीएं
- ऐसे खाद्य पदार्थ का सेवन करें, जिसमें आयरन की मात्रा अधिक हो
 - यदि हीमोग्लोबीन निर्धारित मात्रा से कम हैं तो रक्तदान न करें
- अगर आपने 48 घंटे पहले कोई दवा ली है तो चिकित्सक को जरूर बताएं
- एक दिन पहले न तो शराब पीएं और न ही धू्म्रपान करें
- रक्तदान के बाद 15-20 मिनट तक आराम जरूर करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed